देश में इस समय कर्नाटक प्रीमियर लीग खेली जा रही है. इस लीग में आज भी एक मैच खेला गया. आज के मैच में हुबली टाइगर का सामना बीजापुर बुल्स से हुआ. इस मैच में टॉस बीजापुर बुल्स ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.
बीजापुर बुल्स ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर
![]()
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बीजापुर के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सके. टीम के सलामी बल्लेबाज़ शशिर बवाने सिर्फ डक पर आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद अनुराग और भरत ने टीम को संभाला. इस दौरान उन्होंने 45 रन की साझेदारी की.
इस दौरान अनुराग 16 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद भरत भी ज्यादा देर पिच पर नही रुक सके और जल्द ही आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद एक बार फिर से लड़खड़ा गई और जल्द विकेट गिर गए.
एक समय ऐसा लग रहा था कि बीजापुर के बल्लेबाज़ कुछ ख़ास स्कोर नही खड़ा कर पाएँगे, तभी नवीन ने चार छक्कों की सजी पारी से 44 रन बना दिए.
उनकी इस पारी की वजह से बीजापुर ने 128 रन का स्कोर खड़ा किया. हुगली के लिये सबसे ज्यादा विकेट महेश ने लिए. उन्होंने इस मैच में तीन विकेट हासिल किये.
हुगली ने हासिल की जीत

हुगली ने अपनी पारी की शुरुआत सधी हुई की. इस दौरान उन्होंने पहले विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की. टीम को पहला झटका अभिषेक के रूप मे लगा. उन्होंने 15 रन की पारी खेली. उनके अलावा सुजीत भी 11 रन बना के आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद मोहम्मद ताना ने टीम को सभाला. इस दौरान उन्होंने 50 गेंदों में 62 रन की पारी खेली. हालांकि वो टीम को जीत के स्कोर के पास ला कर आउट हो गए और मैच खत्म नही कर पाए.
The post KPL 2018: मोहम्मद ताना की सधी हुई पारी से हुगली टाइगर ने हासिल की चार विकेट से जीत appeared first on SportzWiki Hindi.