देश में इस समय कर्नाटक प्रीमियर लीग खेली जा रह है. इस लीग में आज शिवमोगा लायंस और मैसूर वारियर्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में टॉस जीत कर लायंस ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया.
लायंस के बल्लेबाज़ हुए फेल

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लायंस की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. निहाल उलाल सिर्फ 6 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रोहित भी सिर्फ 8 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद निशांत भी 3 रन बना के आउट हो गए. शरंथ और रोंगसेन ने टीम को संभाला.
इस दौरान शरंथ 46 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद रोंगसेन भी 30 बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कप्तान अनुरुद्ध जोशी भी कुछ ख़ास नही कर सके और सिर्फ पांच रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद आदित्य ने 20 गेंदों में 46 रन की पारी खेली. इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए.
उनकी इस पारी की वजह से लायंस ने 146 रन बनाए. वारियर्स की तरफ से कुशल वाधमानी ने शानदार गेंदबाज़ी की. इस दौरान उन्होंने 15 देखर 2 विकेट हासिल किये.
वारियर्स ने हासिल की जीत

147 रन के स्कोर का पीछा करते हुए वारियर्स ने धमाकेदार शुरुआत की. इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज़ अर्जुन और राजू ने 99 रन की साझेदारी की. इस दौरान अर्जुन 40 रन बना के आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए. उनके आउट होने के बाद राजू ने अपना अर्धशतक पूरा किया.
हालांकि वो अपनी पारी को आगे न बढ़ा सके और सिर्फ 59 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद अमित और शोभित ने टीम को स्कोर को पहुंचया. इस दौरान अमित 13 रन बना के आउट हो गए. जिसके बाद वारियर्स ने इस मैच को 6 विकेट से जीत हासिल की.
The post KPL 2018:मैसूर वारियर्स ने शिवमोगा लायंस को हराया, आदित्य ने विस्फोटक बल्लेबाजी से किया फैन्स का मनोरंजन appeared first on SportzWiki Hindi.