Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फैंस के चहेते Roman Reigns बने यूनिवर्सल चैम्पियन, ऐसे दी Lesnar मात

न्यू यॉर्क। WWE का सबसे बड़ा इवेंट सम्मर स्लैम 2018 brock lesnar और roman reigns के बीच खेला गया। दोनों रिंग के सबसे खतरनाक खिलाड़ी हैं, मुकाबले में roman reigns ने आसानी से मैच जीत Universal championship जीत लिया।न्यू यॉर्क के ब्रुकलिन के बार्कले सेंटर में खेले गए इस इवेंट का लोग बेसबरी से इंतजार कर रहे थे क्योकि brock lesnar से ज्यादा लोग roman reigns के फैन हैं। इसलिए फैन्स के चहेते रोमन का मैच जीतना काफी जरूरी भी था। Roman ने Lesnar को ऐसी धोबी पछाड़ लगाई कि वो लड़ाई से काफी दूर हो गए।

आइए जानते हैं आखिर मैच में क्या हुआ…

मैच शुरू होने से पहले ही ब्राउन स्ट्रॉमैन आ चुके थे। उन्होंने ये बता दिया था कि जो जीतेगा वो उससे लड़ाई करेंगे। मैच शुरू हुआ, जहां रोमन रेंस ने पहले ही अपना पलड़ा भारी रखा और ब्रॉक लेसनर को पीटना शुरू कर दिया।

उन्होंने ब्रॉक पर खूब SUPERMAN PUNCH जड़े। जिसके बाद ब्रॉक लेसनर ने वापसी की और रोमन रेंस से पिटाई का बदला लिया। उन्होंने अपना दांव SUPLEX CITY लगा दिया, जिसके बाद वो भी कमजोर पड़ते दिखे।

लेसनर ने इसका फायदा उठाते हुए उन्हें खूब पीटा, लेकिन फैन्स ने रोमन रेंस का काफी सपोर्ट किया। रोमन रेंस ने शानदार वापसी की और फिर सुपरमैन पंच जड़ा। जिसके बाद लेसनर को बाहर पटक दिया। जहां उनका सामना ब्राउन स्ट्रॉमैन से हुआ। फिर यहां उन्होंने ब्राउन को F5 मारा और फिर रिंग में वापसी की। लेकिन वहां रोमन नई रणनीति तैयार कर चुके थे। जैसे वो वहां पहुंचे तो उनके चेहरे पर चेयर मार दी और उनको नॉकआउट कर दिया।

Universal champion का खिताब ब्रॉक लेसनर के पास था लेकिन इस मुकाबले को जीतकर उन्होंने ये टाइटल भी जीत लिया और साथ ही फैन्स का दिल भी जीत लिया। WWE फैन्स ब्रॉक लेसनर को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं क्योंकि वो सारे रूल्स तोड़कर मुकाबला जीतते हैं। इतना ही नहीं रोमन रेंस ने मुकाबला जीतकर उनका गुरूर भी तोड़ दिया।

The post फैंस के चहेते Roman Reigns बने यूनिवर्सल चैम्पियन, ऐसे दी Lesnar मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.