श्रीलंका दौरे पर आयी साउथ अफ्रीका टीम वनडे सीरीज का तीसरा मैच पल्लीकल स्टेडियम में खेल रही है. इस दौरान अफ्रीका के बल्लेबाज रीजा हेंडरिक्स ने अपने डेब्यू मैच में शानदार शतक जड़ा है. एक दिवसीय डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले वह तीसरे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं. जबकि ऐसा करने वाले दुनिया के 14वें बल्लेबाज बने हैं.
हेंडरिक्स से पहले ये अफ़्रीकी बल्लेबाज ऐसा कर चुके
रीज हेंडरिक्स से पहले साउथ अफ्रीका के कोलिन इनग्राम और तेम्बा बवूमा ने अपने डेब्यू वनडे मैच में शतक लगाया था. कॉलिन ने ज़िम्बाम्वे के खलाफ अपने पहले वनडे मैच में 128 रनों की पारी खेली थी. जबकि बवूमा ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू में 113 रन बनाए थे.
हेंडरिक्स की शानदार पारी

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में जैसे ही हेंडरिक्स को मौका मिला. उसका लाभ उठाते हुए शानदार बल्लेबाजी की. हेंड्रिक्स तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए. शानदार शॉट्स लगाते हुए हेंडरिक्स ने 89 गेंदों पर 102 रनों की शतकीय पारी खेली. 114.61 के स्ट्राइक रेट की इस पारी में उन्होएँ 8 चौके और 1 छक्का लगाया.
खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नही रही और क्विंटन डी कॉक सिर्फ 2 रन पर ही लहिरू कुमार की गेंद पर कुशल परेरा को कैच थामकर आउट हो गए. इसके बाद हाशिम आमला 59 रन पर तिसरा परेरा की गेंद पर बोल्ड हुए.

साउथ अफ्रीकी टीम टेस्ट सीरीज में अच्छा नही कर पायी थी. दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उसे श्रीलंका के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि वनडे में वापसी करते हुए अफ्रीका ने अभी तक खेले गए दो मैचों में जीत दर्ज की है. अगर आज के मैच में वह जीत दर्ज कर लेती है तो पांच वनडे मैचों की सीरीज अपने नाम कर लेगी.
The post SL vs SA: साउथ अफ्रीका के रीजा हेंडरिक्स ने डेब्यू मैच में ही लगाया शतक, ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हेंडरिक्स appeared first on SportzWiki Hindi.