Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिंच ने ठोकी छठी T-20 सेंचुरी, इस भारतीय खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली
 आॅस्ट्रेलिया के धमाकेदार बल्लेबाज एरोन फिंच इस समय जबरदस्त फाॅर्म में चल रहे हैं। उन्होंने टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में सर्रे की ओर से खेलते हुए टी20 में अपना छठा शतक जड़ा दिया। मिडिलसेक्स के खिलाफ हुए इस मैच में फिंच ने नाबाद रहकर 52 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके और 8 छक्के लगाए। मिडिलसेक्स से मिले 222 रनों के लक्ष्य को सर्रे ने फिच की ताबड़तोड़ पारी की मदद से 4 ओवर शेष रहते हासिल कर लिया। 

इस भारतीय खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
टी20 मैचों में शतक लगाने के मामले में फिंच ने भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। फिंच का यह टी20 क्रिकेट में छठवां शतक है और अब वह शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से डेविड वॉर्नर के साथ तीसरे नबर पर काबिज हो गए हैं। रोहित शर्मा 5 शतकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। इस मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल 21 शतकों के साथ हैं। दूसरे नंबर पर तीन बल्लेबाज हैं जिनके नाम 7-7 शतक हैं। ये बल्लेबाज हैं माइकल क्लिंगर, ल्यूक राइट और ब्रैंडन मैक्कलम। 

नहीं तोड़ सके रोहित के छक्कों का रिकाॅर्ड
फिंच ने चाहे रोहित के शतकों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया हो लेकिन एक मामले में वो हिटमैन से पीछे रह गए हैं। टी20 मैचों में छक्के लगाने के मामले में फिंच आठवें नंबर पर हैं। जिस तरह से वह हर दूसरे मैच में तूफानी पारी खेल रहे हैं उसे देखते हुए वह टी20 मैचों में रोहित शर्मा के छक्कों के रिकॉर्ड को जल्दी ही तोड़ सकते हैं। फिंच के नाम 232 टी20 मैचों में 308 छक्के हैं और रोहित शर्म के 289 मैचों में 313 छक्के हैं।