Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शोएब मलिक ने T20 में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज को

इंटरने डेस्क। क्रिकेट का मैदान ऐसा मैदान है। जहां पर आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनता व टूटता है। हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने टी-20 क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान व शानदार बल्लेबाज ने टी20 करियर में अपने आठ हजार रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ ही पाकिस्तान का ये बल्लेबाज ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा बल्लेबाज बन गया है।

लॉर्ड्स टेस्ट गंवाते ही विराट कोहली को लगा तगड़ा झटका, इस खिलाड़ी को मिली टेस्ट की बादशाहत

पाकिस्तान के इस खतरनाक बल्लेबाज ने इस तरह भारतीय टीम के टी20 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान का ये पूर्व बल्लेबाज इस समय कैरेबियाई प्रीमियर लीम में अपने जलवे बिखेर रहा है। पाकिस्तान के इस आक्रामक बल्लेबाज ने यह कारनामा गुआया अमेजॉन वैरियर्स कैरेबियाई प्रीमियर लीग के 2018 में रविवार को बारबडोस ट्राईडेंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में किया।

शोएब मलिक से पहले टी20 में आठ से अधिक रन बनाने के मामलें वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल पहले स्थान पर, न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम और वेस्टइंडन के आॅलराउंडर खिलाड़ी किरोन पोलार्ड है। क्रिस गेल ने टी20 में 11575 रन बनाए है। क्रिस गेल विश्व का एकमात्र ऐसा तूफानी बल्लेबाज है। जिसके नाम टी20 में दस हजार से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

पाकिस्तान के शोएब मलिक के अब टी20 में 8034 रन हो चुके हैं। वहीं, इस लिस्ट में नंबर पांच पर टीम इंडिया के टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी सुरेश रैना हैं। सुरेश रैना ने टी20 में 7929 रन बनाए है। पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने अब तक 265 वनडे मैच खेले है। शोएब मलिक ने इस दौरान 6997 रन बनाए है। शोएब मलिक ने इस दौरान वनडे करियर में 9 शतक व 41 हॉफसेंचूरी लगाई है।