भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहली पारी में चार विकेट झटक अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया. इसी पहले इसपर लागातार बहस हो रही थी कि भारत को अश्विन के साथ जाना चाहिए या इनफार्म स्पिन गेंदबाजों के साथ, लेकिन अश्विन ने सबको अपने शानदार प्रदर्शन से जवाब दे डाला.

इंग्लैंड में चार विकेट लेने के साथ हे अश्विन ने एक अनोखा रिकॉर्ड बना डाला. चार विकेट के साथ ही अश्विन इंग्लैंड में सीरीज के पहले मैच के पहले दिन ऐसा प्रदर्शन करने वाले पहले गेंदबाज बन गये हैं.
हालांकि एशिया से बाहर टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के मामले में अश्विन दुनिया के चौथे गेंदबाज बन गये हैं. अश्विन से पहले इंग्लैंड की धरती में सीरीज के पहले मैच के पहले दिन कोई भी गेंदबाज ने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया था.

पहले दिन का खेल ख़त्म होने पर अश्विन ने स्काई स्पोर्ट्स को इंटरव्यू देते हुए अपनी गेंदबाजी में हुए बदलाव के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि
“स्पिन गेंदबाजी में एक्शन बहुत मायने रखने लगा है. अब बल्लेबाज गेंदबाज की कलाई पढ़ने की कोशिश करते हैं. इस वजह से मैंने भी अब गेंद छुपाना शुरू कर दिया है. अगर बतौर स्पिनर आपके पास विविधता नहीं है, तो आप उतने असरदार नहीं होंगे.”
अश्विन ने आगे कहा कि
“निश्चित रूप से इंग्लैंड की विकेट तेज़ गेंदबाज़ों की मददगार मानी जाती है, लेकिन मैंने इस विषय पर ज्यादा नहीं सोचा. मैंने बेसिक्स को ध्यान में रखकर बॉलिंग की जिसका परिणाम मिला.”
अश्विन ने कहा कि
“काउंटी क्रिकेट में खेलने और अपने गेंदबाजी एक्शन में जरा सा फेरबदल करने से उन्हें फायदा मिला.”
Ive been working on masking my deliveries – Ashwin https://t.co/63pZorV7AB
— Anurag singh (@journo_anurag) August 2, 2018
आपको बता दें, अश्विन काउंटी टीम वारेस्टरशर की ओर से खेल चुके हैं, उन्होंने कहा,
“जब मैं यहां पिछले साल काउंटी खेलने आया था, तो पहली चीज मैंने महसूस की कि यहां के गेंदबाज किस रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं.”
The post VIDEO: अश्विन ने बताया अपनी बदली गेंदबाजी एक्शन का कारण, कहा इस वजह से छुपा रहा गेंद appeared first on SportzWiki Hindi.