Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या अर्जुन तेंदुलकर को मिल रहा है सचिन तेंदुलकर के बेटे होने का फायदा? बीसीसीआई और भारतीय टीम दे रही VIP ट्रीट

भारतीय क्रिकेट की गलियारों मेें पिछले कुछ दिनों से अगर किसी स्टार क्रिकेटर का बेटा छाया हुआ है तो वो है सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर….. अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का डेब्यू किया था। जूनियर तेंदुलकर पर हर किसी की नजरें थी, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके।

अर्जुन तेंदुलकर हैं इन दिनों सुर्खियों में

श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम खेलने के लिए उनके वतन के दौरे पर गई। वहां पर पहले तो दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। भारत की अंडर-19 टीम ने दोनों ही मैचों में जीत हासिल की, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर कुछ खास नहीं कर सके। अर्जुन जहां अपने बल्ले से केवल 14 रन ही जुटा सके तो वहीं गेंदबाजी में भी 3 विकेट ही हासिल कर सके।

लॉर्ड्स में भारतीय बल्लेबाजों को अर्जुन ने की गेंदबाजी

इस खराब प्रदर्शन के बाद अर्जुन को भारतीय अंडर-19 की वनडे टीम में नहीं रखा गया। इस बीच वो इन दिनों इंग्लैंड में अपना समय बिता रहे हैं। इंग्लैंड में भी अर्जुन तेंदुलकर सुर्खियां बटोरने से नहीं रह पा रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वाएट के साथ लंच करने के बाद लॉर्ड्स में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को गेंदबाजी करते नजर आए।

जूनियर तेंदुलकर ने भारत के बल्लेबाजों  को करायी प्रैक्टिस

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने महानता की ओर अग्रसर कप्तान विराट कोहली को गेंदबाजी की। कोहली के साथ ही जूनियर तेंदुलकर ने दूसरे भारतीय बल्लेबाजों को भी गेंदबाजी की और लोकेश राहुल को तो अपनी गेंद पर बोल्ड भी किया।

क्या अर्जुन को मिल रहा है सचिन के बेटे होने का फायदा

लेकिन यहां पर एक सवाल सामने आ रहा है कि भारत जैसे विशाल देश में अर्जुन तेंदुलकर जैसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर कई हैं। लेकिन सिर्फ और सिर्फ अर्जुन तेंदुलकर को ही भारत के दिग्गज बल्लेबाजों के सामने अभ्यास का मौका क्यों दिया जाता है। कही ये तो नहीं कि अर्जुन को सचिन के बेटे होने का फायदा मिल रहा है।

अर्जुन को ही हर बार क्यों दिया जाता है इतना बड़ा मौका

लेकिन एक बात तो है जिस तरह से समय-समय पर भारतीय सीनियर टीम के साथ अर्जुन को अभ्यास करने का मौका दिया जाता है उसी तरह से दूसरे कई खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता था। कई प्रतिभा सिमटी हुई रह गई हैं जिन्हें पहचान नहीं मिल पा रही है। लेकिन सिर्फ और सिर्फ अर्जुन को ही मौका दिया जाना कहां तक सही है।

अर्जुन जैसी दूसरी प्रतिभा को भी दिया जा सकता है ऐसा मौका

ये एक ऐसा मुद्दा है जो कई हुनरमंद क्रिकेटरों को निराश कर सकता है। हर कोई युवा चाहता है  कि वो भारत के स्टार खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लें लेकिन अर्जुन को सचिन के बेटे होने के कारण मौका मिल जाता है और दूसरे प्रतिभावन खिलाड़ी रह जाते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post क्या अर्जुन तेंदुलकर को मिल रहा है सचिन तेंदुलकर के बेटे होने का फायदा? बीसीसीआई और भारतीय टीम दे रही VIP ट्रीट appeared first on SportzWiki Hindi.