इस समय सभी की नज़रें दुबई पर टिकी हैं, जहां एशिया कप-2018 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. वहीं दुबई में इनडोर क्रिकेट की भी एक अलग दुनिया है. जिसके नियम सामान्य क्रिकेट से थोड़ा अलग हैं.
गर्मी से दूर एसी में क्रिकेट
यूएई का मौसम काफी अलग है. वहां गर्मी इतनी ज्यादा रहती है कि बाहर मैदान पर खेलना चुनौतीपूर्ण होता है. पर अगर आप दुबई में इनडोर क्रिकेट खेल रहे हैं, तो आपको तापमान का अहसास नहीं होगा.
वहां बने इनडोर स्टेडियम पूरी तरह वातानुकूलित हैं. जहां आप क्रिकेट का पूरा आनंद उठा सकते हैं. दुबई में हाल ही में इनडोर क्रिकेट विश्वकप आयोजन भी हो चुका है.
नहीं लगा सकते सिक्स पर बन सकते हैं 1 बॉल पर 7 रन

इनडोर क्रिकेट में जो सबसे अलग बात है वो ये कि इसमें आप सिक्स नहीं लगा सकते. यहां आपको हवा में शॉट खेलने की तुलना में जमीनी शॉट खेलने में अधिक फायदा है. साथ ही इसमें आप सिक्स नहीं लगा सकते . हालांकि 1 बॉल पर 7 रन बनाना संभव है. दरअसल आप शॉट खेल कर अधिकतम 7 रन तक दौड़ सकते हैं.
येलो गेंद का इस्तेमाल
क्रिकेट में आपने लाल, पिंक और सफ़ेद गेंद के बारे में सुना होगा. पर इनडोर क्रिकेट में पिंक, सफ़ेद या लाल गेंद नहीं बल्कि येलो गेंद का इस्तेमाल किया जाता है.
वाह क्रिकेट से बातचीत में एक इनडोर खेलने वाले प्लेयर ने बताया कि इस्तेमाल की जाने वाली ये येलो गेंदें ना ज्यादा कठोर हैं और ना ही ज्यादा मुलायम हैं. पर इसे सामान्य क्रिकेट की गेंदों की तुलना में अधिक टर्न कराया जा सकता.

इनडोर क्रिकेट साल 1960 के बाद से अस्तित्व में आया था. दुबई में इसे खेलने वाले खिलाड़ियों को भरोसा है कि आने वाले समय में इनडोर क्रिकेट को भी पॉपुलैरिटी ज़रूर मिलेगी. दुबई में इसकी कई तरह की चैंपियनशिप होती रहती हैं. जिसमें कई देशों की टीमें हिस्सा लेती हैं. भारतीय इनडोर टीम भी है जो ऐसी चैंपियनशिप में भाग लेती है.
The post दुबई में मौजूद हैं एक ऐसा स्टेडियम जहां बिना छक्का लगाएं बन सकते हैं 1 बॉल पर 7 रन, जानिए रोचक बातें appeared first on SportzWiki Hindi.