दक्षिण कोरिया| भारत के एक अन्य किशोर निशानेबाज हृदय हजारिका ने यहां जारी आईएसएसएफ विश्व कप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। हजारिका ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा में शुक्रवार को स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

ईरान के निशानेबाज आमिर मोहम्मद ने 10.2 का निशाना लगाया और इस कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस स्पर्धा में रूस के ग्रिगोरी शामाकोव को 228.6 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल हुआ।
The post निशानेबाजी विश्व कप : 10.3 का निशाना लगाकर 16 साल के हृदय ने जीता स्वर्ण appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.