Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रमीज़ रजा ने भारत से मांगी मदद, कहा कुछ ऐसा 130 करोड़ भारतीय भी हो जाएं सुनकर भावुक

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और कमेंटेटर रमीज़ रजा ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि क्रिकेट को बचाए रखने के लिए भारत और पाकिस्तान को साथ में क्रिकेट खेलना चाहिए.

पिछले कुछ सालों से भारत और पाकिस्तान टीम के बीच द्वीपक्षीय सीरीज बंद है. दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही भिड़ती नज़र आती हैं. 2007 में आखिरी टेस्ट सीरीज खेली गयी थी. जबकि 2012-13 में दोनों टीम के बीच वनडे और टी-20 सीरीज खेली गयी थी.

‘क्रिकेट बचाने के लिए खेलना होगा साथ’

गल्फ न्यूज़ क्रिकेट के मुताबिक रमीज़ रजा ने भारत और पाक के बीच द्वीपक्षीय सीरीज पर कहा ”सबसे ज़रूरी कारण है कि भारत और पाकिस्तान को साथ में क्रिकेट बचाने के लिए खेलना चाहिए. लोगों का लोगों से जुड़ाव बेहद ज़रूरी है.”

आगे उन्होंने कहा  ”मैं आपको 2004 के बारे में बताना चाहता हूं. जब मैं क्रिकेट बोर्ड के लिए काम कर रहा था. ये मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव था. आप भारत और पाकिस्तान के फैन्स से पूछिए. वे साथ में बैठते हैं, साथ में खाते है. इसी तरह हमें जाने की ज़रूरत है.”

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट न खेले जाने की वजह कुछ राजनीतिक कारण हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच पहला क्रिकेट मुकाबला 1951-52 में खेला गया था. उस दौरान पाकिस्तान टीम ने भारत का दौरा किया था. जबकि भारत ने पाकिस्तान का पहली बार दौरा 1954-55 में किया था.

इसके बाद से दोनों के बीच में क्रिकेट कभी बंद और कभी चालू रहा. अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच क्रिकेट बंद है. भारत और पाक के बीच जब भी मुकाबला होता है, तो वह एक अलग ही स्तर पर पहुंच जाता है. दोनों टीमों के बीच मैच की प्रतिस्पर्धा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2015 के एक विश्वकप मैच के दौरान के मैच की टिकटें महज 15 मिनट में ही बिक गयीं थीं.

The post रमीज़ रजा ने भारत से मांगी मदद, कहा कुछ ऐसा 130 करोड़ भारतीय भी हो जाएं सुनकर भावुक appeared first on SportzWiki Hindi.