स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप-2018 में ग्रुप-बी के रोमांचक मुकाबले अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रनों से हराकर भारत और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को भी हैरान कर दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करते हुए बर्थडे बॉय राशिद खान (नाबाद 57) और शाहिदी (58) के अर्धशतक के बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट पर बांग्लादेश को 255 रनो का लक्ष्य दिया।
एक समय था जब अफगानिस्तान के 40 ओवर में करीब 170 रन थे। लेकिन फिर बर्थडे बॉय राशिद खान और गुलबदीन नायब ने मिलकर बांग्लादेश के गेंदबाज़ो की जमकर धुलाई की। राशिद खान ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 32 गेंदों पर 1 छक्का और 8 चौको की मदद से 57 रन ठोक डाले।
जवाब में बांग्लादेश टीम 42.1 ओवरों में 119 रन बनाकर ही सिमट गई। वहीं राशिद खान ने बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाज़ी में शानदार कमाल दिखाया। उन्होंने दो विकेट लिए और फिर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' दिया गया। बता दें कि सुपर-4 के मुकाबले आज यानी शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं । पहला मुकाबला बांग्लादेश और भारत के बीच खेला जाएगा। ये मैच भी बेहद ही खास होने वाला है, क्योंकि बांग्लादेश पांसा पलटने में काफी माहिर है ।
यह भी पढ़े -
रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के साथ जीत का इस खिलाड़ी को दिया श्रेय
BCCI का बड़ा फैसला हार्दिक पंड्या की जगह इस खिलाड़ी को दिया मौका
एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, पहले नंबर शामिल है इस खतरनाक बल्लेबाज का नाम
Herald