भारतीय टीम को इंग्लैंड की धरती में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था. भारत-इंग्लैंड की सीरीज को लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने एक बयान दिया हैं. जिसमे उन्होंने कई रोचक बाते कही हैं.
बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी स्थिति

राहुल द्रविड़ ने पीटीआई से बात करते हुए भारत के इंग्लैंड दौरे को लेकर कहा, “ईमानदारी से कहू, इंग्लैंड में बल्लेबाजी के लिए स्थिति आसान नहीं थी. मुझे लगता है, कि दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने वहां संघर्ष किया था. यदि आप आंकड़े देखे, तो सिर्फ विराट कोहली ही वहां अच्छा कर पाये थे.
बल्लेबाजों के लिए यह आसान श्रृंखला नहीं थी. मैंने इंग्लैंड में काफी हद तक खेला है. वहां हालात काफी कठिन हो सकते हैं, लेकिन पांचों टेस्ट मैचों में मुश्किल विकेट मिले ऐसा बहुत कम हुआ हैं.”
यह भी पढ़े : विश्व कप शेड्यूल
अगली बार बेहतर तरीके से करना होगा खुद को तैयार

राहुल द्रविड़ ने आगे कहा, “मुझे लगता हैं, कि अब हमें आगे देखने की जरूरत है. अगली बार जब हम वहां जाये, तो इस तरह की स्थितियों के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार करें.
इंग्लैंड दौरे से पहले हमारे खिलाड़ियों को वहां की परिस्तिथियों के हिसाब से ही अभ्यास करना चाहिए. उन्हें समझना होगा, कि वहां मुश्किल होगी, लेकिन उन्हें इसका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहे. “
शास्त्री के बयान पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहूँगा

राहुल द्रविड़ ने आगे रवि शास्त्री के बयान पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा, “रवि शास्त्री के 15-20 साल वाले बयान पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहूँगा. इस पर टिप्पणी करने में मुझे वास्तव में दिलचस्पी नहीं है. मेरे लिए मुख्य बात यह है, कि हमने इस सीरीज से क्या सीखा है?
अगली बार जब हम वहां जाते हैं, तो हमें अपनी पिछली गलतियों से सबक लेने की ज़रूरत है? हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम सबसे अच्छे हैं या नहीं. मेरे लिए यह सब बेकार की चीजें हैं.”
शानदार थी हमारी गेंदबाजी
राहुल द्रविड़ ने आगे कहा,
“इंग्लैंड जैसी सीरीज तीन-चार सालों में एक बार होती हैं. जो भी खिलाड़ी इस सीरीज में होते हैं यहां तक कि कोचिंग स्टाफ भी, वे हारने के बाद काफी निराश होते हैं, क्योंकि चार साल एक लम्बा समय होता हैं. वहां सीरीज जीतने का मौका फिर आपकों चार साल बाद मिलता हैं. निश्चित रूप से हमारी टीम इस हार से काफी निराश होगी. इस बार वास्तव में हमारी अच्छी टीम थी. हमारी गेंदबाजी लाजवाब थी, लेकिन यह निराशाजनक हैं, कि हम 4-1 के अंतर से सीरीज हार गये.”
The post रवि शास्त्री के 15-20 साल वाले बयान पर राहुल द्रविड़ ने टिप्पणी करने से किया इंकार appeared first on SportzWiki Hindi.