Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से दिग्गज ले सकते हैं आराम, नये कप्तान के साथ इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती हैं आराम

भारतीय टीम को अक्टूबर-नवंबर में वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज, पांच मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी हैं. सबसे पहले वेस्टइंडीज और भारतीय टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जायेगी.

वेस्टइंडीज की टीम अपने भारत दौरे पर चार से आठ अक्टूबर तक राजकोट में पहला टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद 12 से 16 अक्टूबर तक हैदराबाद में सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जायेगा.

इस प्रकार हैं टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम 

आपकों बता दें, कि इस टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम अपनी घोषणा कर चुकी हैं. वेस्टइंडीज टीम के कप्तान ऑलराउंडर जेसन होल्डर हैं.

जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील एम्बरीस, देवेंद्र बिशू, क्रैग ब्रेथवेट, रोस्टन चेस, शेन डोरिच, शेनन गेब्रियल, जहमर हेमिल्टन, शिमरन हैटमेयर, शाइ होप, अल्जारी जोसेफ, कीमो पॉल, किरेल पॉवेल, केमार रोच, जोमेल वैरिकन

बुधवार को होगी सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 

आपकों बता दें, कि बुधवार 26 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो सकता हैं. भारतीय टीम के इस चयन में कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिल सकते हैं.

सीनियर खिलाड़ियों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को मिल सकता हैं मौका 

वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट क्रिकेट में अब काफी कमजोर हैं, इसलिए वेस्टइंडीज की टीम को देखते हुए भारतीय टीम के चयनकर्ता कई सीनियर भारतीय खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं और कई युवा खिलाड़ियों को पहली बार भारत की टेस्ट टीम में मौका दे सकते हैं. कप्तान विराट कोहली भी इस सीरीज में आराम कर सकते हैं.

इस प्रकार हो सकती हैं भारत की 15 सदस्यी टीम 

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, करुण नायर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, कुलदीप यादव, रविन्द्र जडेजा, शहबाज नदिम, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव

 

The post वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से दिग्गज ले सकते हैं आराम, नये कप्तान के साथ इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती हैं आराम appeared first on SportzWiki Hindi.