भारत की सबसे बड़ी घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 19 सितम्बर से हो रही है। 32 दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में इस बार 37 टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली बार इसमें सिर्फ 28 टीमें ही थी। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1993-94 में की गई थी। 2001-02 तक यह यह जोन में खेला गया। उसके बाद से इस सभी टीमें के बीच एक साथ खेला जाने लगा। पिछले बार इस टूर्नामेंट को कर्नाटक की टीम ने जीता था।
चार ग्रुपों में बांटी गई हैं टीमें

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 37 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में 9 टीमें है। इसमें बड़ौदा, गोवा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मुंबई, पंजाब, रेलवे और विदर्भ की टीमें हैं। ग्रुप बी में आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हैदराबाद, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को जगह मिली है। ग्रुप सी में 10 टीमें हैं। इनमें असम, बंगाल, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, राजस्थान, सर्विसेज, तमिलनाडु और त्रिपुरा को जगह मिली है।
इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में 9 नई टीमों को जगह मिली है। इन टीमों में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम और उत्तराखंड शामिल है। इस ग्रुप में प्लेट ग्रुप नाम दिया गया है।
अपने ग्रुप में खेलेंगी टीमें

लीग मुकाबलों में ग्रुप की टीमें पहले आपस में भिड़ेंगी। सभी टीमें का मुकाबला एक-एक बार होगा। सभी ग्रुप में टॉप पर रहने वाली 2-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में में पहुंचेगी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 14 और 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद 18 और 19 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
7 जगहों पर होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के मैच 7 अलग- अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। इनमें अलुर, चेन्नई, दिल्ली, विद्या नगर, बड़ौदा, बेंगलुरु और नडियाद शामिल है। टूर्नामेंट की सभी मुकाबले डे होंगे और इनकी शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी।
विजय हजारे ट्रॉफी युवा भारतीय बल्लेबाजों के लिए वनडे टीम में जगह बनाने का अच्छा मौका देगी। नवम्बर में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है और ऐसे में अच्छा प्रदर्शन खिलाड़ियों में टीम इंडिया में जगह दिला सकता है।
The post विजय हजारे ट्रॉफी: 19 सितम्बर से शुरू होगा टूर्नामेंट, 37 टीमें ले रहीं हैं इसमें हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.