Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्पेनिश लीग : एटलेटिको मेड्रिड ने गटाफे को 2-0 से दी मात

मेड्रिड| स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने लीग के पांचवें दौर के मुकाबले में गटाफे को उनके घरेलू मैदान पर शनिवार को 2-0 से मात दी। 2011 में डिएगो सिमीओने के एटलेटिको का कोच बनने के बाद से गटाफे अपने मैदान कोलिसीम अल्फोंसो पेरेज पर विपक्षी टीम के खिलाफ पिछले 11 में से एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाया है।
गटाफे इन मैचों में एक गोल करने में भी कामयाब नहीं हो पाया। पहले की तरह इस मैच में भी एटलेटिको ने दमदार शुरुआत की और पहले मिनट से ही मेजबान टीम पर दबाव बनाया जिसका परिणाम उन्हें 14वें मिनट में मिला

गटाफे के डेविड सोरिया के आत्मघाती गोल की बदौैलत मेहमान टीम को बढ़त मिली। दूसरे हाफ में भी गटाफे की परेशानियां कम नहीं हुई और 60वें मिनट में थॉमस लेमार ने गोल करके एटलेटिको बी बढ़त को दोगुना कर दिया।

मैच के 67वें मिनट में मेजबान टीम के इवान अलेजो को रेड कार्ड मिला जिसके बाद गटाफे की वापसी के सारे रास्ते बंद हो गए।

The post स्पेनिश लीग : एटलेटिको मेड्रिड ने गटाफे को 2-0 से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.