Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- पॉइंट्स टेबल: पांच बार की चैंपियन श्रीलंका बनी उलटफेर का शिकार, ये 4 टीम कर रही सुपर 4 के लिए क्वालीफाई

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप 2018 की शुरूआत के बाद अब धीरे-धीरे रोमांच बढ़ता जा रहा है।  एशियाई टीमों के बीच चल रही इस जबरदस्त जंग में पहले तीन दिन के खेल के बाद जहां कोई टीम पूरी तरह से डोमिनेट करती नजर आयी तो किसी टीम को करारी शिकस्त का भी सामना करना पड़ा।

श्रीलंका टीम बनी उलटफेर का शिकार, टूर्नामेंट से बाहर

इसी रोमांच के बीच सोमवार को एशिया कप में जबरदस्त उलटफेर हुआ और पांच बार की एशिया कप चैंपियन टीम श्रीलंका को अफगानिस्तान जैसी टीम ने हराकर टूर्नामेंट में उनके सफर को ही खत्म कर दिया। उपमहाद्विप की उभरती टीमों मे से एक अफगानिस्तान ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ग्रुप बी के मैच में श्रीलंका को 91 रनों से हराकर टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया है।

ग्रुप बी में बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने किया अगले दौर में प्रवेश

ग्रुप बी में अब जहां अगले दौर की दावेदार टीम श्रीलंका को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इस ग्रुप में अब तक की अपडेट पर नजर डाले तो बांग्लादेश की टीम एक मैच में एक जीत के साथ 2 अंक लेकर ग्रुप टॉप कर रही है तो वहीं अफगानिस्तान की टीम भी 1 मैच में 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। तो वहीं तीसरे स्थान के साथ श्रीलंका की टीम आउट हो चुकी है।

भारत को पहले मैच का इंतजार, ग्रुप ए में पाकिस्तान टॉप पर

अब अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच महज औपचारिकता भर रह गया है तो वहीं ग्रुप ए की बात करें तो वहां पर पाकिस्तान और हांगकांग के बीच खेले गए मैच में पाकिस्तान ने शानदार जीत हासिल कर 2 अंक के साथ अपना खाता खोला तो वहीं भारतीय टीम को अपने पहले मैच का इंतजार है जो आज हांगकांग के खिलाफ खेलने उतरेगी।

अंक तालिका

ग्रुप ए 

टीम मैच जीत हार अंक
पाकिस्तान 1 1 0 2
हांगकांग 1 0 1 0
भारत

ग्रुप बी

टीम मैच जीत हार अंक
बांग्लादेश 1 1 0 2
अफगानिस्तान 1 1 0 2
श्रीलंका 2 0 2 0

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- पॉइंट्स टेबल: पांच बार की चैंपियन श्रीलंका बनी उलटफेर का शिकार, ये 4 टीम कर रही सुपर 4 के लिए क्वालीफाई appeared first on SportzWiki Hindi.