Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 की जंग आज, मौसम को देखते हुए जाने पहले टॉस जीतने वाली टीम क्या लेगी फैसला

यूएई की मेजबानी में खेले जा रहे 14वें एशिया कप संस्करण में पहले चरण के खत्म होने के बाद अब हर किसी की नजरें आज से शुरू हो रहे दूसरे चरण यानि सुपर-4 पर जा टिकी हैं। शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे दौर का पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा जो दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर-4 की जंग आज

शुक्रवार को दुबई में खेले जाने वाले सुपर फॉर के भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले मैच पर हर किसी की निगाहें हैं। ग्रुप दौर की बात करें तो जहां बांग्लादेश की टीम को अपने ग्रुब बी के मैचों में एक जीत के बाद एक हार का सामना करना पड़ा है तो भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ग्रुप ए के अपने दोनों मैचों में जीत कर बुलंद हौंसलों के साथ उतरेगी।

दुबई के मौसम में आज भी रहेगी गर्मी की मार

दुबई में इन दिनों गर्मी का जबरदस्त सितम छाया हुआ है और वहां की इस चिलचिताली गर्मी में किसी भी टीम के लिए खेलना इतना आसान नहीं है। अगर आज के दुबई के मौसम पर गौर करें तो वहां आज भी सूर्य देवता का रोद्र रूप देखने को मिलेगा। जहां आज का मौसम में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्शियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्शियस रहेगा।

चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए पहले टॉस जीतने वाली कर सकती है बल्लेबाजी का फैसला

दुबई में इस चिलचिताली गर्मी के साथ ही उमस भी अपने चरम पर रहेगी। उमस की बात करें तो 40 प्रतिशत रहेगी तो वहीं 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। यानि गर्मी से तो कोई राहत की खबर नहीं है। ऐसे में खिलाड़ियों को इस भारी गर्मी में खेलना बड़ा मुश्किल रहेगा।

मौसम को देखते हुए दुबई में खेले जाने वाले आज के मैच में जो टीम टॉस जीतगी वो पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला करेगी। क्योंकि यहां पर दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम को लक्ष्य का पीछा करना इतना आसान नहीं रहने वाला है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- भारत और बांग्लादेश के बीच सुपर 4 की जंग आज, मौसम को देखते हुए जाने पहले टॉस जीतने वाली टीम क्या लेगी फैसला appeared first on SportzWiki Hindi.