Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- 4 विकेट लेते ही ये ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे भुवनेश्वर कुमार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्ट्राइक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर एशिया कप में भारत की सफलता की बड़ी जिम्मेदारी है। संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट में भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए एक तरह से ट्रंप कार्ड हैं और वो अब तो उसी तरह से प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार हासिल कर सकते हैं मील का पत्थर

भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को सुपर-4 का मुकाबला खेलना है। इस मैच में भारतीय टीम की उम्मीदें भुवनेश्वर कुमार पर लगी रहेंगी। साथ ही इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण की धुरी कहे जाने वाले भुवी के पास अपने करियर में एक खास मील का पत्थर को छूने का मौका है जिससे वो महज 4 कदम ही दूर हैं।

4 विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार पूरे कर लेंगे वनडे में विकेटों का शतक

जी हां भारत के स्विंग स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट हासिल करते ही अपने नाम एक खास फेहरिस्त में दर्ज करवा लेंगे। भुवनेश्वर कुमार अपने वनडे करियर में 90 मैचों में 96 विकेट ले चुके हैं। और वो अपने 100 वनडे विकेट से केवल 4 विकेट ही दूर हैं ऐसे में अच्छी फॉर्म में चल रहे भुवी पाकिस्तान के खिलाफ इस खास रिकॉर्ड को हासिल कर सकते हैं।

एशिया कप में भुवी कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के दौरे पर भारत की पिछली कुछ सफलता में सबसे बड़ा योगदान देने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्होंने एशिया कप में वापसी की। इस एशियन टीमों के बीच चल रही जंग में भुवी वापसी के बाद अपने पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके लेकिन इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ भुवी ने 3 विकेट निकाले तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ भी 3 विकेट लेकर अपनी फॉर्म को साबित किया। अब भुवी अपने 100 वनडे विकेट से केवल 4 विकेट ही दूर हैं।

भुवी का वनडे क्रिकेट रहा है ऐसा प्रदर्शन

जहां तक भारत के इस स्टार तेज गेंदबाज के वनडे करियर पर नजर डाले तो उन्होंने अब तक 90 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 37.43 की औसत और 4.96 की इकॉनोमी के साथ अपने नाम 96 विकेट कर लिए हैं। इसमें वो दो बार 4 विकेट और 1 बार 5 विकेट लेने में सफल रहे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- 4 विकेट लेते ही ये ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे भुवनेश्वर कुमार appeared first on SportzWiki Hindi.