बांग्लादेश ने एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका को 137 रनों हराकर शानदार तरीके से टूर्नामेंट की शुरुआत की है। ग्रुप बी के इस मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की शुरुआत तो खराब रही लेकिन मुशफिकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन ने टीम को मुश्किल से उभारकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।
मुशफिकुर रहीम को मिला मैन ऑफ द मैच

बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले ओवर के बाद ही पिच पर पहुंचे रहीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 262 रनों तक पहुँचाया। उन्होंने अपनी टीम के आधे से ज्यादा रन बनाये। मैन ऑफ द मैच का अवार्ड लेने के बाद उन्होंने कहा
“मैं पानी पारी के लिए अल्लाह को धन्यवाद करता हूँ। अगले राउंड में पहुँचने के लिए हमें दोनों मैच जीतने की जरूरत है। मिथुन ने अच्छी बल्लेबाजी की और मुझे पता था कि बल्लेबाजी करना आसान है और मैंने चांस लिया। जब मैंने तमीम को आते देखा तो मुझे लगा उनके और देश के लिए मुझे कुछ करना चाहिए।”
उन्होंने अपनी फॉर्म के बारे में कहा
“पिछले एक सालों में मैं अच्छे फॉर्म में था लेकिन लंबी पारी नहीं खेल पा रहा था। मैं खुश हूँ कि अपने टीम के लिए योगदान दिया।”
रहीम के करियर की सबसे बड़ी पारी

एक छोर से जहाँ लगातार विकेट गिर रहे थे वहीं दूसरे छोर मुशफिकुर रहीम ने अपना छठवां वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने 150 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 144 रनों की पारी खेली।
उन्होंने तीसरे विकेट के लिए मोहम्मद मिथुन के साथ 131 रनों की साझेदारी बनाई। अंतिम विकेट के लिए भी उन्होंने चोटिल तमीम इकबाल के साथ मिलकर 31 रन जोड़कर बांग्लादेश को 261 रनों तक पहुंचा दिया।
यह वनडे क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले उन्होंने एशिया कप 2014 में भारत के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी। बांग्लादेश के किसी भी बल्लेबाज द्वारा यह वनडे क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी पारी है।
The post एशिया कप 2018: BAN vs SL: अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेलने के बाद मुशफिकुर रहीम ने इन्हें कहा धन्यवाद appeared first on SportzWiki Hindi.