Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: BANvsAFG: मैच में बने कुल 5 रिकॉर्ड, जन्मदिन पर ये ख़ास रिकॉर्ड बना गये राशिद खान

एशिया कप में आज बांग्लादेश का सामना अफगानिस्तान से हुआ. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. बांग्लादेश ने आज टीम में तीन बड़े बदलाव किये हैं.

राशिद खान ने दिखाया दम

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 255 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए राशिद खान ने 57 और नाएब ने 47 रन की पारी खेली. उनके अलावा  हसमातुल्लाह शाहिदी ने 58 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश, शाकिब उल हसन ने 4 विकेट हासिल किये.

बांग्लादेश की शुरुआत रही ख़राब

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान से मिले 256 के टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश के दोनों ओपनर नजमल हुसैन (7)  और लिटन दास (6) बहुत ही सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं.उनके आउट होने केबाद बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका. बांग्लादेश के बल्लेबाज़ अफगानिस्तान के आगे पूरी तरह से बेबस नज़र आए और पूरी टीम सिर्फ रन पर119  सिमट गई.

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन शाकिब उल हसन ने बनाए. उन्होंने 32 रन की पारी खेली. वही अफगान टीम की तरफ से राशिद खान ने दो विकेट हासिल किये. इसके अलावा मुजीब ने भी दो विकेट हासिल किये. बंगलदेश के लिए अंत तक हुसैन नाबाद रहे. उन्होंने 26 रन की पारी खेली.

रिकॉर्ड:

1.राशिद खान अपने जन्मदिन पर दो विकेट और 50 से ज्यादा रन बानने वाले 24वें खिलाड़ी बन गए हैं.

2.राशिद खान ने आज अपने करियर का तीसरा अर्द्धशतक लगाया.

3. नौवें विकेट के लिए राशिद खान और नाएब ने 95 रन की साझेदारी की. अफगानिस्तान के लिए ये 9वें विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी पारी थी.

4.राशिद खान और अफगान के कप्तान असगर का बल्लेबाज़ी औसत एक जैसा है. दोनों ने 21.23 की औसत से रन बनाए हैं.

5.अफगानिस्तान ने बांग्लादेश पर अपनी अभी तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की. अफगानिस्तान ने ये मैच 135 रन से जीत लिया.

The post एशिया कप 2018: BANvsAFG: मैच में बने कुल 5 रिकॉर्ड, जन्मदिन पर ये ख़ास रिकॉर्ड बना गये राशिद खान appeared first on SportzWiki Hindi.