Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: BREAKING- भारतीय टीम ने बीच टूर्नामेंट में किए तीन बदलाव, इस दिग्गज खिलाड़ी की 1 साल बाद वनडे टीम में वापसी

yuzvendra chahal

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे 6 देशों के बीच एशिया कप में बुधवार को भारतीय टीम ने ग्रुप ए में पाकिस्तान पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। इस बेहतरीन जीत के बाद भारतीय टीम ने आसानी से सुपर फॉर में प्रवेश कर लिया लेकिन सुपर फॉर के मुकाबलों से ठीक पहले भारतीय टीम में भारी फेरबदल हो गया है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में हुए तीन बदलाव 

अभी तक तो पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के बाहर होने और उनके स्थान पर राजस्थान के तेज गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज दीपक चाहर को लेने की बात ही सामने आयी थी लेकिन इसके बाद दोपहर होते-होते एशिया कप की स्क्वाड से दो और खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

हार्दिक, अक्षर और शार्दुल बाहर

चाहर, जडेजा और सिद्धार्थ को किया अंदर

जो ताजा जानकारी के मुताबिक एशिया कप की 15 सदस्यीय टीम से हार्दिक पंड्या के अलावा शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल भी बाहर हो गए हैं और इनके स्थान पर जहां हार्दिक की जगह दीपक चाहर लेंगे तो वहीं भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा को अक्षर पटेल की जगह करीब एक साल के बाद वनडे टीम में जगह दी गई है। तो साथ ही शार्दुल ठाकुर को हटाकर सिद्धार्थ कौल को शामिल किया है।

रविन्द्र जडेजा की हुई एक साल बाद वनडे टीम में वापसी

इस तरह से बीसीसीआई ने बीच एशिया कप में भारतीय टीम में इन तीन बड़े बदलावों को किया है। भारतीय वनडे और टी-20 टीम से पिछले करीब एक साल से बाहर रविन्द्र जडेजा की वापसी सबसे बड़ी खबर है। आपको बता दें कि रविन्द्र जडेजा टेस्ट टीम का लगातार हिस्सा हैं और उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था।

एबीपी न्यूज ने लगायी इस खबर पर मुहर

वैसे भारतीय टीम में एशिया कप के लिए जो बदलाव किए गए हैं उसकी जानकारी सबसे पहले एबीपी न्यूज ने दी जिन्होंने ट्वीट कर इन शार्दुल, हार्दिक और अक्षर की जगह पर सिद्धार्थ कौल, रविन्द्र जडेजा और दीपक चाहर को शामिल करने की बात पर मुहर लगायी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018: BREAKING- भारतीय टीम ने बीच टूर्नामेंट में किए तीन बदलाव, इस दिग्गज खिलाड़ी की 1 साल बाद वनडे टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.