Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: IND vs PAK: पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी को लेकर फैन्स ने कुछ यूँ उड़ाया मजाक, सर जडेजा ने फखर जमान को लेकर कही ये बड़ी बात

एशिया कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. वहीं टीम इंडिया ने आज टीम में दो बड़े बदलाव किये. टीम में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी हुई.

पाकिस्तान के बल्लेबाज़ हुए फेल

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. फखर जमान डक पर आउट हो गए. वहीं उनके अलावा इमाम भी सिर्फ 1 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद बाबर और मलिक ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने 82 रन साझेदारी की. इस दौरान खतरनाक होती इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा. उन्होंने बाबर आज़म को 47 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया.

उनके आउट होने के बाद  कप्तान सरफ़ाज अहमद 6 और आसिफ अली 6 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी लड़खड़ा गई. पूरी टीम सिर्फ 162 रन आलआउट हो गई.

जानिए किसने क्या कहा: 

The post एशिया कप 2018: IND vs PAK: पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी को लेकर फैन्स ने कुछ यूँ उड़ाया मजाक, सर जडेजा ने फखर जमान को लेकर कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.