Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: Weather Report : भारत और हांगकांग के बीच मैच में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

भारतीय टीम आज हांगकांग के साथ एशिया कप 2018 का चौथा मैच खेलेगी. भारत का ये पहला मैच है, जबकि हांगकांग का ये दूसरा मैच होगा. मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. हांगकांग को अपने पहले मैच में पाकिस्तान से एक बड़ी हार मिली थी. ऐसे में भारत यह मैच जीतते ही एशिया कप के सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर सकता हैं.

स्पिनर के लिए पिच मददगार 

दुबई स्टेडियम की पिच स्पिनर गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार साबित हो सकती है. हांगकांग और पाकिस्तान के बीच रविवार को यहां मैच खेला गया था. जिसमें पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान खान ने तीन विकेट निकाले थे. मैच के बाद उस्मान ने बताया कि पिच जितनी स्लो है, ऐसी पहले कभी नहीं रही. इसलिए स्पिनर का जादू इस मैच में देखने को मिल सकता है.

हांगकांग टीम में अच्छी स्पिन गेंदबाजी मौजूद है. टीम के स्पिनर गेंदबाज एहसान खान ने पाकिस्तान के खिलाफ दो विकेट निकाले थे. वह भारत के खिलाफ भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को एहसान खान से सावधान रहना होगा.

भारतीय टीम स्पिन ऑल राउंडर के तौर पर मैच में अक्षर पटेल को मौका दे सकती है. वहीं कुलदीप यादव और युजवेंद्र प्रभावी साबित होते हुए सबसे ज्यादा विकेट निकाल सकते हैं.

मौसम का हाल 

दुबई में होने वाला ये मैच वहां के समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट(भारत में 5 बजे) पर शुरु होगा. इस दौरान दुबई के मौसम का तापमान 38 डिग्री के आसपास रह सकता है. बादल या बारिश जैसी कोई संभावना नहीं है. हवाएं भी सामान्यता बहती दिखाई देंगी. वहीं शाम 7 बजे तक तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

भारतीय टीम इस मैच में जीत के साथ एशिया कप का आगाज करना चाहेगी. हालांकि अगर कोई उलटफेर नहीं होता है तो भारत की जीत लगभग तय है. भारत को अगला मैच 19 सितंबर यानि कल पाकिस्तान के साथ खेलना है.

भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नज़र आएंगे. वहीं विराट कोहली की जगह बल्लेबाजी के लिए नंबर तीन पर केएल राहुल आ सकते हैं.

The post एशिया कप 2018: Weather Report : भारत और हांगकांग के बीच मैच में ऐसा रहेगा मौसम का हाल appeared first on SportzWiki Hindi.