Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018-बांग्लादेश के मुशफीकुर रहीम ने कुमार संगकारा और धोनी को छोड़ा पीछे, बना गये विराट रिकॉर्ड

शनिवार को एशिया कप का आगाज हो गया जहां दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराते हुए शानदार जीत हासिल की।

बांग्लादेश ने श्रीलंका को दी 137 रनों से मात

बांग्लादेश की टीम ने अपने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफीकुर रहीम की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका को 137 रन से हरा दिया। इस धमाकेदार जीत में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफीकुर रहीम ने 150 गेंदों में 144 रनों की शानदार पारी खेली।

मुशफिकुर रहीम ने खेली 144 रनों की जबरदस्त पारी, छोड़ा धोनी-संगा को पीछे

मुशफीकुर रहीम ने अपनी इस बेहतरीन पारी के साथ ही एशिया कप का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और भारत के महेन्द्र सिंह धोनी और श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। 144 रन की पारी से रहीम अब एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा ने साल 2008 में 121 रन की पारी खेली थी। साथ ही उसी टूर्नामेंट में संगाकारा ने 112 रन भी बनाए थे तो धोनी भी 109 रन की पारी खेल चुके हैं।

खराब शुरुआत के बाद रहीम-मिथुन की साझेदारी ने रखी नींव

बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने जोरदार गेंदबाजी कर इस टीम को शुरुआती झटके दिए तो वहीं सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल भा चोटिल हो गए। 3 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद  मुशफीकुर रहीम और मोहम्मद मिथुन ने तीसरे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी कर अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने श्रीलंका को किया 124 रनों पर ढेर

लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही एक बार फिर से बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई तो वहीं एक सिरे से मुशफीकुर रहीम ने अपने अंदाज को जारी रखा और 49.3 ओवर में 144 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। बांग्लादेश के 261 रनों पर ऑल आउट होने के बाद बांग्ला टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर श्रीलंका को 124 रनों के स्कोर पर ही ढेर कर दिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018-बांग्लादेश के मुशफीकुर रहीम ने कुमार संगकारा और धोनी को छोड़ा पीछे, बना गये विराट रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.