Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: भारतीय टीम दो हिस्सों में पहुंचेगी युएई, ये हैं वजह

मंगलवार 12 सितंबर को ही भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा समाप्त हुआ हैं, लेकिन भारतीय टीम को आराम का ज्यादा मौका नहीं मिलने वाला है, क्योंकि अब भारतीय टीम को सीधे एशिया कप खेलने के लिए रवाना होना हैं.

एशिया कप 15 सितंबर से युएई में खेला जाना हैं. जिसमे भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीम हिस्सा लेगी.

दो हिस्सों में पहुंचेगी भारतीय टीम युएई 

आपकों बता दें, कि करीबी सूत्रों से खबर मिली हैं, कि भारतीय टीम दो हिस्सों में युएई पहुंचेगी. पहले बीसीसीआई की योजना थी, कि खिलाड़ी एक ही डेट को युएई में पहुंचे, लेकिन अब बीसीसीआई ने अपनी यह योजना बदल दी हैं. दरअसल, मौसम को देखते हुए बीसीसीआई 10 खिलाड़ियों को पहले ही युएई भेजने वाला हैं. वहीं इंग्लैंड दौरे पर गये खिलाड़ी देर से युएई पहुचेंगे.

यह 10 खिलाड़ी पहले ही पहुंच जायेंगे युएई

बता दें, कि भारतीय टीम के 10 खिलाड़ी पहले ही युएई के लिए रवाना हो जायेंगे. इसके बाद इंग्लैंड दौरे में शामिल 6 खिलाड़ी एशिया कप के लिए बाद में रवाना होंगे.

जो 10 खिलाड़ी पहले युएई के लिए रवना होने वाले है. उन खिलाडियों में कप्तान रोहित शर्मा, एमएस धोनी, अम्बाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद का नाम शामिल हैं.

वहीं इंग्लैंड दौरे में गये शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक और शार्दुल ठाकुर 16 सितंबर को युएई में पहुचेंगे.

भारत अपना पहला मैच खेलेगी 18 सितंबर को 

बता दें, कि भारतीय टीम के 6 खिलाड़ी 16 सितंबर को युएई में पहुचेंगे और इसके दो दिन बाद ही 18 सितंबर को भारतीय टीम एशिया कप का अपना पहला मैच हांगकांग की टीम से खेलेगी.

हांगकांग के खिलाफ होने वाले मैच के एक दिन बाद ही 19 सितंबर को भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ मैच खेलेगी. भारत और पाकिस्तान दोनों को ही साल 2018 के एशिया कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं. हांगकांग, भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं. वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम हैं.

The post एशिया कप 2018: भारतीय टीम दो हिस्सों में पहुंचेगी युएई, ये हैं वजह appeared first on SportzWiki Hindi.