Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- इस एशिया कप में ये हैं वो पांच यादगार पल जिसे प्रशंसक नहीं भूल पाएंगे कभी

संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप का समापन शुक्रवार को हुआ। खिताबी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर 7वीं बार फाइनल जीतने का कारनामा किया। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल तो जीता, लेकिन बांग्लादेश की टीम ने भी भारत को कड़ी टक्कर दी और रोमांचक मैच में भारत आखिरी गेंद पर जीत हाथ लगी।

एशिया कप के ये हैं पांच यादगार पल

15 सितंबर के शुरु हुए इस एशिया कप में 6 टीमों ने हिस्सा लिया था जिनके बीच बहुत रोचक जंग देखने को मिली। इस एशिया कप के दौरान कई ऐसे पल भी आए जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। तो आज हम आपको इस एशिया कप के पांच ऐसे यादगार पल बताते हैं जो दर्शकों के जेहन से शायद ही निकले…..

एक हाथ से बल्लेबाजी करने उतरे तमीम इकबाल

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहले ही मैच में एक बहुत ही शानदार नजारा देखने को मिला था। बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल को दूसरे ही ओवर में कलाई पर चोट लग गई। जिसके तुरंत बाद वो बाहर लौट गए।

तमीम की चोट को देखकर उनका खेलना मुश्किल था, लेकिन बांग्लादेश की पारी के 9 विकेट गिरने के बाद तमीम इकबाल ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए एक हाथ से बल्लेबाजी करने पहुंचे और रहीम के साथ 32 रनों की अहम साझेदारी की।

हांगकांग के सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजो को किया तंग

इस एशिया कप की क्वालिफायर टीम के रूप में हांगकांग की टीम सामने आयी जो भारत के ग्रुप में थी। हांगकांग की बहुत ही कमजोर टीम ने ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया।

भारत से मिले 286 रनों के लक्ष्य के जवाब में हांगकांग के सलामी बल्लेबाज निजाकत खान और अंशुमन रथ ने शानदार बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को एक बार तो डरा ही दिया था। आखिर में हांगकांग जीत से 26 रन दूर रह गई।

रोहित-धवन की पाकिस्तान के खिलाफ यादगार साझेदारी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन का इस एशिया कप में खूब बल्ला बोला। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अपने सबसे बड़े चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में पहले विकेट के लिए 210 रनों की यादगार साझेदारी की।

इस साझेदारी के दम पर भारत ने 9 विकेट से बेहतरीन जीत हासिल की। रोहित शर्मा ने जहां 111 रन नाबाद बनाए तो वहीं शिखर धवन ने 114 रन की पारी खेली। ये साझेदारी पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी भारतीय साझेदारी रही।

अफगानिस्तान ने भारत को किया जीत से महरूम

एशिया की सनसनी अफगानिस्तान की टीम ने इस एशिया कप में जबरदस्त प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान ने इस एशिया कप में जहां श्रीलंका और बांग्लादेश को मात दी तो वहीं भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैच टाई करवाकर इतिहास रच दिया। भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया वो सालों तक याद रहेगा।

शोएब मलिक ने अफगान गेंदबाज को दी सांत्वना

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज शोएब मलिक की ओर से खेल भावना का एक खूबसूरत नजारा देखने को मिला। दरअसल मैच के आखिरी ओवर में अफगान गेंदबाज अफताब आलम 10 रन नहीं बचा सके ऐसे में वो अफगानिस्तान के हारते ही आंसू बहाने लगे। इस पर शोएब मलिक ने जीत का जश्न मनाने की बजाए अफजाब आलम के पास जाकर सांत्वना दी और दिल जीत लिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- इस एशिया कप में ये हैं वो पांच यादगार पल जिसे प्रशंसक नहीं भूल पाएंगे कभी appeared first on SportzWiki Hindi.