Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2018 – भारत की ईशा शर्मा ने किया उलटफेर

टर्की
 आज से विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का आगाज भारत के लिए शानदार साबित हुआ और अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों नें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की । पर सबसे बड़ी खबर मिली बालिका वर्ग से जहां भारत की 55 वी सीड महिला केंडीडेट मास्टर ईशा शर्मा नें छठी सीड अजरबैजान की ग्रांड मास्टर होजातोवा आयदान को पराजित करते हुए आज के दिन का सबसे बड़ा उलटफेर किया । बालिका वर्ग की अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में भारत की प्रतियोगिता में शीर्ष खिलाड़ी 12 वे सीड साक्षी चित्लांगे नें 61 वी सीड रोमानिया की नसतासे क्रिस्टीना को आसानी से पराजित किया ,उनके अलावा वी वार्षिनी और इवाना मारिया नें भी अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले । जबकि महालक्ष्मी ,मीनल गुप्ता नें अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले । 

बात करे भारतीय बालक वर्ग की तो पहले दौर में प्रतियोगिता में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी चौंथे सीड ग्रांड मास्टर मुरली कार्तिकेयन नें फ्रांस के अलेक्ज़ेंडर पेजेट को ,पिछली बार के कांस्य पदक विजेता 10वे सीड अरविंद चितांबरम नें तसदोगन डिंकर को ,13वे सीड सुनील नारायण टर्की के सेवगी वोलकन को आसानी से पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।  बालक वर्ग में अन्य भारतीय खिलाड़ियों में कार्तिक वेंकटरमन ,हर्षा भारतकोठी ,कृष्णा तेजा और  अभिमन्यु पौराणिक नें अपने मुक़ाबले जीते तो  नुबेर शाह नें जहां ड्रॉ खेला तो शैलेश द्रविड़ को हार का सामना करना पड़ा । 

प्रतियोगिता 04 सितंबर से 16 सितंबर के बीच खेली जाएगी । दुनिया भर से 65 देशो से कुल 268 खिलाड़ी प्रतिभागिता करने के लिए टर्की में  है । मेजबान टर्की 57  के बाद भारत (16) और चीन (16) सबसे बड़े दल है ।