Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- भारत के खिलाफ शून्य बनाते ही फ़खर ज़मान के नाम जुड़े ये अनचाहे रिकॉर्ड

संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप में बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए ग्रुप- ए का सबसे बड़ा और अहम मैच खेला गया। इस हाई वॉल्टेज मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को आसानी से हराते हुए ग्रुप को टॉप किया है।

पाकिस्तान को एशिया कप में फखर जमान से थी बड़ी उम्मीदें

पाकिस्तान टीम सलामी बल्लेबाज फखर जमान जिस तरह से मौजूदा समय में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे है उसे देखते हुए उनके फैंस और टीम को एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज फखर जमान से बड़ी उम्मीदें थी। आखिरी बार भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भी फखर जमान ने शानदार सैकड़ा जड़ा था।

भारत के खिलाफ खाता तक नहीं खोल सके फखर

ऐसे में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के द्वारा टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया तो पारी की शुरुआत करने उतरे फखर जमान से एक बार फिर से बहुत उम्मीदें थी। लेकिन ये पाकिस्तानी बल्लेबाज शुरू से ही संघर्ष करता नजर आया और अपना खाता खोलने तक को तरसता दिखा। आखिरकार तीसरे ओवर में फखर जमान के धेर्य ने जवाब दे दिया और 9 गेंदों का सामना करने के बाद बिना कोई रन बनाए चलते बने।

अपने वनडे करियर में पहली बार फखर बने शून्य का शिकार

फखर जमान ने अपने इस शून्य के साथ ही अपने नाम कई ऐसे अनचाहे रिकॉर्ड को जोड़ दिया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। इस शून्य के स्कोर के साथ ही ये पाकिस्तानी बल्लेबाज अपने वनडे करियर में पहली बार डक का शिकार बने। हाल ही में वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 18 पारियों में 1 हजार रन बनाने का कीर्तिमान करने वाले फखर जमान अपने करियर की 20वीं पारी में पहली बार खाता तक नहीं खोल सके।

एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना कर शून्य बनाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज

इस रिकॉर्ड के साथ ही इस पाकिस्तानी युवा बल्लेबाज के नाम कुछ और भी अनचाहे रिकॉर्ड जुड़ गए हैं। जिसमें वो एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 9 गेंदों का सामना कर शून्य बनाने वाले दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज हरूनर राशिद ने 1988 में चटगांव में भारत के खिलाफ 14 गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल सके।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- भारत के खिलाफ शून्य बनाते ही फ़खर ज़मान के नाम जुड़े ये अनचाहे रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.