Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- भारत और बांग्लादेश के बीच खिताबी जंग आज, मौसम को देखते हुए टॉस रह सकता है एक्स फैक्टर

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे 14वें एशिया कप टूर्नामेंट में शुक्रवार को खिताबी जंग खेली जाएगी। खिताबी जंग में नंबर दो वनडे रैंकिंग पर मौजूद भारत का सामना नंबर-7 वनडे रैंकिंग में स्थित बांग्लादेश से होगा। दुबई में खेले जाने वाले इस मैच में जहां गत विजेता भारतीय टीम एशिया कप के इतिहास में 7वीं बार टूर्नामेंट जीतने की कोशिश करेगा तो वहीं बांग्लादेश की टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है।

भारत-बांग्लादेश के बीच खिताबी जंग आज

रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ने चैंपियन के अंदाज में आसानी के साथ फाइनल का टिकट कटवाया तो वहीं बांग्लादेश की टीम ने सभी उम्मीदों को गलत साबित करते हुए सुपर-4 के करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान को हराते हुए फाइनल मैच के लिए अपना नाम सुनिश्चित किया।

मौसम का दिख सकता है फैक्टर

अब दोनों ही टीमों के क्रिकेट फैंस की नजरें इस मुकाबले पर है जहां जिस तरह से बांग्लादेश की टीम ने टूर्नामेंट में वापसी की है उसे देखते हुए एक कांटेदार मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है लेकिन हर मैच की तरह यहां भी मौसम का फेक्टर बहुत ही अहम हो जाता है।

आज भी दुबई में है तेज गर्मी की संभावना

यूएई के गर्म मौसम ने इन दिनों एशिया कप में खिलाड़ियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। अगर फाइनल मैच के मौसम के हाल पर नजर डाली जाए तो आज तो दुबई का मौसम और भी ज्यादा गर्म है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले खिताबी जंग में खिलाड़ियों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्शियस है तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्शियस है। साथ ही यहां पर उमस में भी बढ़ोतरी है जो 33 प्रतिशत रहने की संभावना है तो हवा 24 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी।

टॉस जीतने वाला कप्तान कर सकता है पहले बल्लेबाजी का फैसला

यानि मौसम का एक बड़ा फैक्टर टॉस पर भी दिख सकता है। जहां भारत और बांग्लादेश के कप्तान टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ही कर सकते हैं वैसे भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में बाद में खेलते हुए बेहतरीन रिकॉर्ड है लेकिन यहां कोई भी कप्तान बाद में बल्लेबाजी करने से बचने की कोशिश कर सकता है।

सुपर-4 में भारत ने बांग्लादेश को दी थी आसानी से मात

इससे पहले इस टूर्नामेंट में भारत और बांग्लादेश का आमना-सामना सुपर-4 में हो चुका है जहां भारतीय टीम ने बांग्लादेश को बुरी तरह से हराया था। भारत ने उस मैच में बांग्लादेश को आसानी से 7 विकेट से मात दी थी। ऐसे में एडवांटेड की बात करें तो वो भारत के पक्ष में है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- भारत और बांग्लादेश के बीच खिताबी जंग आज, मौसम को देखते हुए टॉस रह सकता है एक्स फैक्टर appeared first on SportzWiki Hindi.