दुनिया के किसी भी कोने में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत क्रिकेट के मैदान पर हो तो उसका रोमांच चरम पर होता है. एशिया की इन दो शक्तिशाली टीमों के बीच एक बार फिर सुपरहिट मुकाबले के लिए मंच तैयार हो चुका है.
मौजूदा चैंपियन भारत और पूर्व चैंपियन पाकिस्तान की टीम अगले बुधवार को एशिया कप में एक-दूसरे के सामने होंगी. ऐसे में मैच से पहले पकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ शोएब मलिक ने धोनी से मुलाकात की.
धोनी से मिलने पहुँच गए मलिक

भारत इस समय एशिया कप के लिए खुद को तैयार कर रहा है. ऐसे में मैदान पर पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ मलिक महेंद्र सिंह धोनी से मिलने पहुँच गए है. उनको मैदान पर इस तरह देख कर आस पास खड़े खिलाड़ी हैरान रह गए. इस दौरान मलिक ने धोनी से हाथ मिलाया और उनसे मिल कर बात की.
मलिक को खतरा बता चुके है लक्ष्मण

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वी.वी एस लक्ष्मण का मानना है कि अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम के लिए ‘तुरुप का पत्ता’ साबित हो सकते हैं.
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि हां, उन्होंने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अनुभवी भी हैं. स्पिन गेंदबाजी के लिए वह एक अच्छे खिलाड़ी हैं क्योंकि मध्य ओवरों में भारत स्पिन के साथ आक्रमण करना चाहेगा. भारत के पास इस समय चहल और कुलदीप के रूप में दो अच्छे स्पिनर हैं जबकि पाकिस्तान फखर जमां और बाबर आजम पर निर्भर है.
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि शोएब मलिक एक ऐसा खिलाड़ी है जो मुख्य भूमिका निभा सकता है क्योंकि उनमें स्ट्राइक को रोटेट करने और आसानी से सिंगल लेने की क्षमता है.ऐसे में वो भारत के लिए खतरा हो सकते हैं.
विडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें
#WATCH: Mahendra Singh Dhoni and Shoaib Malik meet during practice in Dubai ahead of #AsiaCup2018. India and Pakistan to play each other on September 19. pic.twitter.com/KGchi5qilJ
— ANI (@ANI) September 14, 2018
The post एशिया कप 2018: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ शोएब मलिक ने धोनी से की मुलाकात, क्या हुई दोनों के बीच बात appeared first on SportzWiki Hindi.