Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- भारत और बांग्लादेश के बीच मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप के ग्रुप दौर थमने के बाद शुक्रवार को दूसरा दौर शुरू हो रहा है। सुपर-4 मुकाबलों में पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। इस मैच में बांग्लादेश के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

भारत-बांग्लादेश मैच में रहेंगी इन पांच खिलाड़ियों पर नजरें

दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में वैसे तो दोनों ही टीमों के कई ऐसे खिलाड़ी है जो अपने प्रदर्शन से खास प्रभाव छोड़ सकते हैं। लेकिन हम आपको दोनों ही टीमों से ऐसे पांच खिलाड़ियों के रूबरू करवाते हैं जिन पर रहेगी हर किसी की नजरें…..

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर इस बार विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की कमान सौंपी गई है। रोहित शर्मा जिस तरह के वनडे क्रिकेट फॉर्मेट के बल्लेबाज हैं उसे देखते हुए फैंस की नजरें उन पर रहती हैं।

रोहित शर्मा ने अब तक के एशिया कप के मैचों में पहले मैच में तो खास कमाल नहीं कर सके लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली थी। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन शानदार रहा है ऐसे में उन पर सुपर-4 में उम्मीदें रहेंगी।

मुशफीकुर रहीम

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफीकुर रहीम इस टीम में सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। छोटे कद के  मुशफीकुर रहीम ने कई बड़े धमाके किए हैं और उसी तरह का धमाका उन्होंने एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ किया था। रहीम ने लंका का डंका बजाते हुए 144 रन की पारी खेली थी। और उसी प्रदर्शन से दर्शकों को भारत के खिलाफ भी उनसे आस रहेगी।

भुवनेश्वर कुमार

इंग्लैंड के दौरे पर चोटिल होने के बाद एशिया कप में वापसी कर रहे भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने हांगकांग के खिलाफ पहले मैच में निराश किया था। भुवी  दबाव और संघर्ष करते दिखे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में भुवनेश्वर कुमार ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मैच में जीत के नायक साबित हुए। भुवनेश्वर कुमार अपनी गेंदबाजी से बांग्लादेश की टीम को भी झटका देने का माद्दा रखते हैं।

मुश्तफीजुर रहमान

वैसे तो भारत और बांग्लादेश के बीच मैच में भारतीय टीम का पलड़ा भारी ही नजर आता है लेकिन बांग्लादेश के पाले में मुश्तफीजुर रहमान नाम का एक ऐसा खिलाड़ी हैं जिन्होंने हमेशा ही भारत को तंग किया है। बांग्लादेश के इस युवा तेज गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से खास प्रभावित किया है। मुश्तफीजुर रहमान बांग्लादेश के सबसे बड़े मैच विजेता खिलाड़ी हैं जो भारत के खिलाफ भी कुछ अलग कर दिखाने का माद्दा रखते हैं।

कुलदीप यादव

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने जब से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है तब से खास कमाल कर रहे हैं। कुलदीप यादव ने अपनी रिस्ट स्पिन गेंदबाजी से विरोधी को खूब परेशान किया है।

इस एशिया कप के पहले ही मैच में कुलदीप ने हांगकांग के खिलाफ सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बनने का गौरव हासिल किया था। कुलदीप पर बांग्लादेश के खिलाफ नजरें रहेंगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- भारत और बांग्लादेश के बीच मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें appeared first on SportzWiki Hindi.