Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच होगा पहला मैच, जानिए किसका पलड़ा भारी

एशिया कप 2018 का पहला मैच 15 सितंबर को श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। गत उपविजेता बांग्लादेश इस बार पहली बार विजेता बनने के लिए उतरेगी वहीं श्रीलंका की टीम पहले 5 बार यह ट्रॉफी जीत चुकी है। आईये बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच के लिए दोनों टीमों का आंकलन करते हैं।

श्रीलंका

पिछले 2 सालों में श्रीलंका के प्रदर्शन में काफी गिरावट आया है। कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद यह टीम लगातार मैच हार रही है। 2016 में आयरलैंड को द्विपक्षीय सीरीज में हराने के बाद से यह टीम कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाई है। इस दौरान ज़िम्बाब्वे जैसे टीम ने भी श्रीलंका को उनके घर में मात दी है। हालाँकि, इसी साल जनवरी में हुए ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराया था।

मजबूती: श्रीलंका की सबसे बड़ी मजबूती उनका टॉप आर्डर है। उपुल थरंगा और कुसल परेरा टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा की वापसी के बाद टीम को मजबूती मिलेगी।

कमजोरी: श्रीलंका के लिए उनका मध्यक्रम परेशानी बना हुआ है। 2-3 विकेट जल्दी गिरने के बाद कोई भी बल्लेबाज उनकी पारी नहीं संभाल पाता। कप्तान एंजलो मैथ्यूज के अलावा थिसारा परेरा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों में अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी।

बांग्लादेश

जहाँ श्रीलंका की टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है वहीं बांग्लादेश शानदार खेल दिखा रही है। यह टीम गत एशिया कप उपविजेता है। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी यह टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। हाल ही में इस टीम ने वेस्टइंडीज को उनके घर में वनडे और टी-20 सीरीज में मात दी है।

मजबूती: बांग्लादेश की बल्लेबाजी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। तमीम इक़बाल, शकीब अल हसन, मुशफिकुर रहीम और महमदुल्लाह ने लगातार रन बनाए हैं। उनकी स्पिन गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को पपरेशान कर सकती है।

कमजोरी: बांग्लादेश की सबसे बड़ी कमजोरी उनका ओवर कॉन्फिडेंस है। यही वजह से कि अच्छा खेल दिखाने के बावजूद यह टीम कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाती है। एक-दो मैचों में अच्छा खेल दिखाने के बाद यह टीम अपने आप को विश्व विजेता समझ लेते हैं। टीम और उसके खिलाड़ियों को इससे बचकर रहने की जरूरत है।

मैदान और समय: श्रीलंका और बांग्लादेश का यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 सितंबर 2018 को भारतीय समय अनुसार शाम 5 बजे से खेला जाएगा।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला, धनुषा गुणाथिलाका, थिसारा परेरा, दशुन शनाका, धनंजय डी सिल्वा, अकीला धनंजय, दिलरूवान परेरा, अमिला अपोंसो, कसुन रजिथा, सुरंगा लकमल, दुष्मंथा चमीरा, लसिथ मलिंगा।

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, मोहम्मद मिथुन, अरिफुल हक, मोसद्दक हुसैन, नजमुल हुसैन, महमदुल्लाह, मेहदी हसन, नजमुल इस्लाम, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबू हैदर रोनी।

The post एशिया कप 2018: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच होगा पहला मैच, जानिए किसका पलड़ा भारी appeared first on SportzWiki Hindi.