संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप में मंगलवार को एशिया की सनसनी अफगानिस्तान ने हर किसी को चौंकाते हुए वनडे की नंबर-2 टीम भारत से मैच टाई करवाने में सफलता हासिल की। अफगानिस्तान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को जीतने नहीं दिया। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 252 रन बनाए जिसके जवाब में भारत को भी 252 के स्कोर पर रोक लिया।

भारत-अफगानिस्तान मैच में दिखा ये अजीब नजारा
अफगानिस्तान की टीम के भारत के खिलाफ टाई हुए मैच के दौरान एक बड़ा अजीब सा नजारा देखने को मिला। जिसे देख दर्शक अपनी हंसी को नहीं रोक पाए होंगे। चलते मैच के दौरान जो नजर आया वो आमतौर पर क्रिकेट मैच में नहीं दिखता है।

जब चलते मैच में अफगान विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद को लगी मीठे की तलब
साथी खिलाड़ी ने मैदान में पहुंचकर अपने हाथों से खिलायी केक
अफगानिस्तान के लिए भारत के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने मैच के दौरान बड़ा ही अजीब घटना को अंजाम दिया। मैच में 124 रन की पारी खेलने मोहम्मद शहजाद को चलते मैच में अचानक से मीठे की तलब लगी। ऐसे में उन्होंने अपने ड्रेसिंग रूप की तरफ कुछ खाने का इशारा किया।

मोहम्मद शहजाद एक केक के टूकड़े से नहीं माने, दूसरा टूकड़ा भी खाया
फिर क्या था टीम ड्रेसिंग रूम से एक प्लेट में स्ट्रॉबेरी केक के टूकड़े शहजाद के लिए भेजे गए। मोहम्मद शहजाद उस दौरान विकेटकीपिंग कर रहे जिस कारण से उनके हाथों में दस्ताने थे। ऐसे में जो साथी खिलाड़ी केक लेकर आया उसने अपने हाथों से शहजाद को केक खिलाया। एक टूकड़ा खिलाने के बाद जब वो खिलाड़ी निकल रहा था तो शहजाद ने वापस बुलाया और दूसरा टूकड़ा खिलाने को कहा। इस नजारे को देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सका।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- जब मोहम्मद शहजाद को चलते मैच में लगी मीठे की तलब, मैदान में ही साथी ने खिलाया केक appeared first on SportzWiki Hindi.