भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर से वनडे क्रिकेट में ट्रेक पर लौट रही है। पिछले करीब 2 महीनों से टेस्ट क्रिकेट की यादों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के तहत वनडे क्रिकेट में अपना दमखम दिखाने को तैयार है। संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप के लिए भारतीय टीम में रेगुलर कप्तान विराट कोहली नहीं हैं लेकिन रोहित शर्मा की अगुवायी में इस टीम के पास जीतने का माद्दा है।

विराट कोहली के बिना भी भारतीय टीम है एशिया कप के लिए तैयार
इंग्लैंड में लंबे समय से खेलने के बाद टीम मैनेजमेंट ने विराट कोहली को एशिया कप के लिए आराम दिया और उन्होंने भले ही एशिया कप में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं लेकिन टीम के दूसरे स्टार खिलाड़ियों की फौज है जो भारतीय टीम को कामयाबी दिलाने के लिए उत्सुक हैं।

वापसी के बाद अंबाती रायडू हैं तैयार
इसी तरह से इंडियन प्रीमियर लीग में जबरदस्त प्रदर्शन कर वापसी करने वाले अंबाती रायडू भी एशिया कप के लिए पूरी तरह से बेताब हैं। अंबाती रायडू ने माना कि टीम को विराट कोहली की कमी जरूर खलेगी लेकिन टीम में और भी क्वालिटी मौजूद है।

विराट कोहली की कमी खलेगी लेकिन हमारे पास है पर्याप्त क्वालिटी
रायडू ने कहा कि “निश्चित तौर पर उनको(विराट कोहली) बहुत मिस किया जाएगा और ये बड़ा नुकसान भी है। हालांकि हमारी टीम में अभी भी पर्याप्त क्वालिटी मौजूद है जो बाहर जाकर जीत सके।”
धोनी ने फॉर्म में वापसी करने में की मदद
धोनी को लेकर रायडू ने कहा कि “वो(धोनी) टीम के कप्तान रह चुके हैं और वो हमेशा ही सभी खिलाड़ियों के पास जाते हैं। इस सीजन में उन्होंने ही मुझे वापसी कराने में बहुत मदद की।”

नंबर-4 पर खेलने की सोचकर नहीं लेना चाहता दबाव
भारतीय टीम पिछले काफी समय से वनडे क्रिकेट में नंबर-4 की पहेली को नहीं सुलझा सकी है। उन्हें लगातार इस स्थान पर निराशा हाथ लग रही है। रायडू के टीम में आने से उनके इस स्थान पर खेलने की संभावना है। जब अंबाती रायडू को इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि” ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस बारे में नहीं सोचा है। मध्यक्रम में प्रतिस्पर्धा के बारे में नहीं देखा है। यो तो सिर्फ खुद को साबित करने का मौका है।”
“मैं अपने खेल पर ये सोचकर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता हूं। मुझे नहीं लगता है कि कोई भी वास्तव में विश्व कप के बारे में सोच रहा होगा। हम एशिया कप के लिए आए हैं और इसी के बारे में सभी सोच रहे होंगे।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- अम्बाती रायडू ने कहा एशिया कप में इस खिलाड़ी को मिस करेगी भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.