Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018 में अबतक इन पांच खिलाड़ियों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, टॉप पर नहीं हैं दोनों भारतीय

एशिया कप 2018 में पिच तो काफी फ्लैट देखने को मिल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद गेंदबाज अपनी स्किल्स से एशिया कप में जमकर विकेट प्राप्त कर रहे हैं.

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच गेंदबाजो का ही नाम बताएंगे, जिन्होंने अबतक एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये हुए हैं.

5. भुवनेश्वर कुमार 

भुवनेश्वर कुमार एशिया कप 2018 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर पांचवे स्थान में आते हैं. भुवी ने एशिया कप में भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 4 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 23.83 की औसत व 4.8 के इकॉनामी रेट से 6 विकेट हासिल किये हैं.

4. शाकिब अल हसन 

एशिया कप 2018 में अबतक सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर शाकिब अल हसन चौथे स्थान पर आते हैं. शाकिब अल हसन ने अपनी टीम बांग्लादेश के लिए अबतक 4 मैच खेले हैं और वह 24.57 की औसत व 4.56 के इकॉनामी रेट से 7 विकेट हासिल कर चुके हैं.

3. मुजीब उर रहमान 

एशिया कप 2018 में अबतक सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान तीसरे स्थान पर आते हैं.

मुजीब उर रहमान ने अपनी टीम अफगानिस्तान के लिए अबतक 4 मैच खेले हैं और वह 17.42 की औसत व 3.28 की बेहतरीन इकॉनामी रेट से 7  विकेट हासिल कर चुके हैं.

2. जसप्रीत बुमराह 

भारतीय टीम के यॉर्कर स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप 2018 में अबतक विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 3 मैच इस एशिया कप में खेले हैं. जिसमे बुमराह ने 12.71 की औसत व 3.37 की इकॉनामी रेट से 7 विकेट लिए हुए हैं.

1. राशिद खान 

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान अबतक इस एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में टॉप पर बने हुए हैं. राशिद खान ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 4 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 16.37 की औसत व 3.60 की इकॉनामी रेट से 8 विकेट हासिल किये हैं.

The post एशिया कप 2018 में अबतक इन पांच खिलाड़ियों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट, टॉप पर नहीं हैं दोनों भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.