Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: भारतीय टीम का ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ चोटिल

स्पोर्ट्स डेस्क। कप्तान रोहित शर्मा सहित भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के विशेषज्ञ कुछ अन्य विशेषज्ञ खिलाड़ी एशिया कप में भाग लेने के लिए गुरुवार को दुबई रवाना हुए। इन खिलाड़ियों में पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी भी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में छह टीमें 50 ओवर के प्रारूप में खेलेंगी, जो शनिवार से शुरू होगा। टीम इंडिया का पहला मैच 18 सितंबर को खेला जाना है। दूसरा मैच 19 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाना है। टूर्नामेंट में​ हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया कल ही यूएई के लिए रवाना हो गई थी।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट से विराट कोहली को आराम दिया गया है। कोहली की जगह रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है। कोहली को इंग्लैंड के दौरे के बाद टीम से आराम दे दिया है। भारत अपना पहला मैच हांगकांग से खेलेगी तथा दूसरा मैच पाकिस्तान के साथ खेलेगी। इस बार टीम इंडिया में दो खिलाडियों ने काफी लंबे समय बाद वापसी की है। जी हां केदार जाघव और अंबाती रायडू ने टीम में काफी लंबे समय के बाद वापसी की है। लेकिन एशिया कप से पहले टीम को एक झटका लग सकता है।

आपको बता दें कि भारतीय टीम में केदार जाधव को शामिल किया गया है लेकिन केदार जाधव अपनी चोट से जूझ रहे है। वही केदार जाधव के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण डॉक्टरों ने 5 दिन का बेड रेस्ट की सलाह दी है। वही अगर केदार जाधव एशिया कप से पहले फिट नहीं होते हैं तो यह भारतीय टीम के लिए सबसे बुरी खबर होगी। केदार जाघव एक आॅलराउंडर खिलाडी है। कोहली के आराम दिया जाने से टीम का मध्यक्रम कमजोर हो गया है। लेकिन केदार जाघव यदि टीम से बाहर हो जाते है। तो टीम के सामने एक परेशानी खडी हो सकती है। क्योंकि टीम से एक आॅॅलराउंडर खिलाडी बाहर हो सकता है।



Herald