भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमेशा ही खास मानी जाती है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत खिलाड़ियों, फैंस और कप्तान हर किसी के लिए बहुत ही विशेष महत्व रखती है। आखिर क्रिकेट जगत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम हमारा सबसे बड़ा चिर प्रतिद्वंद्वी जो है।

पाकिस्तान के खिलाफ जीत कप्तान के लिए होती है खास
भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ खेलना और जीत हासिल करने का सपना देखता है तो वहीं टीम के कप्तान के लिए पाकिस्तान के खिलाफ देश का नेतृत्व करना और फिर जीत हासिल करने के क्या मायने होते हैं इसे आसानी से समझा और अहसास भी किया जा सकता है।

रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार उतरे कप्तान के तौर पर
इसी तरह से एशिया कप की जंग में बुधवार को करीब 15 महीनों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इस एशिया कप में भारत के रेगुलर कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं ऐसे में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरी।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही मैच में कप्तान के तौर पर जीतने वाले पांंचवें कप्तान बना रोहित
दुबई में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से 8 विकेट से हराते हुए शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान के तौर पर जीत के साथ शुरुआत की। इस तरह से पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान के तौर पर पहले ही मैच में जीत हासिल करने वाले रोहित शर्मा पांचवें भारतीय कप्तान बन गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान के तौर पर पहला मैच जीत चुके हैं ये 4 दिग्गज भारतीय
रोहित शर्मा ने तो भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी करते हुए पहले ही मैच में जीत हासिल की लेकिन उनके अलावा ऐसा कमाल चार और भारतीय कप्तान कर चुके हैं। जिसमें 1978 में बिशन सिंह बेदी, 1996 में सचिन तेंदुलकर और 2000 में सौरव गांगुली और 2007 में महेन्द्र सिंह धोनी भी शामिल हैं। और अब इन दिग्गजों की फेहरिस्त में रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ गया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर रोहित शर्मा ने बनाया वो रिकॉर्ड जो नहीं कर सके विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.