Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: रवि शास्त्री हुए रोहित की कप्तानी से प्रभावित, कही कप्तानी की वजह से ही जीता टूर्नामेंट

एशिया कप में आज भारत का सामना बांग्लादेश से हुआ. इस मैच में भारत ने बांग्लादेश पर रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीत हासिल कर के रिकॉर्ड 7वीं बार एशिया कप पर कब्जा किया है. वही इस जीत के बाद टीम के कोच रवि शास्त्री ने मीडिया से बात की.

भारत ने हासिल की जीत 

रोमांचक फाइनल में बांग्‍लादेश को तीन विकेट से हराकर भारत सातवीं बार एशिया कप चैंपियन बन गया है. भारतीय टीम ने जीत के लिए जरूरी 223 रन का लक्ष्‍य 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल किया. विजयी शॉट केदार जाधव के बल्‍ले से निकला. केदार 23 और कुलदीप यादव 5 रन बनाकर नाबाद रहे. मैच में हार के साथ बांग्‍लादेश का एशिया कप चैंपियन बनने का सपना तीसरी बार टूट गया.

बांग्‍लादेशी टीम इससे पहले वर्ष 2012 और 2016 में एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुका है और उस समय भी उसे उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा था. भारत  के लिए कप्‍तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए जबकि दिनेश कार्तिक ने 37 और एमएस धोनी ने 36 रन का योगदान दिया.

रोहित की कप्तानी से प्रभावित हूँ 

मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“ये अलग तरह का फोर्मेट था.लेकिन मुझे लगता है कि हम सब को पता है हमने युएई में अच्छा खेल दिखाया है. ये आपको स्कोरबोर्ड पर नही दिखाई देगा. ये एक अलग तरह का फॉर्मेट था तो हमे एक अलग तरह से शुरुआत करनी थी. जिस तरह से हमने खेल दिखाया वो आज मुझे अच्छा लगा.

हम पहले मैच में थोड़ी से ढील शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद हमने वापसी की. आज के मैच में हमारी फ़ील्डिंग हमारे लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रही है. हमने इससे 30-40 रन बचाए हैं.”

रोहित की कप्तानी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मुझे रोहित कप्तानी काफी ज्यादा पसंद आए है.उसने जिस तरह से गेंदबाज़ी में बदलाव किये है वो शानदार थे. उसकी कप्तानी की वजह से आखिरी के तीस ओवर में हमने वापसी भी की.”

The post एशिया कप 2018: रवि शास्त्री हुए रोहित की कप्तानी से प्रभावित, कही कप्तानी की वजह से ही जीता टूर्नामेंट appeared first on SportzWiki Hindi.