Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018-जिस टीम के खिलाफ भारत ने हासिल की थी सबसे बड़ी जीत, अब वहीं टीम होगी सामने

एशिया क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होने को है। 15 सितंबर से यानि कल से संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में एशिया कप शुरू होने जा रहा है। एशिया कप में हर किसी की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वॉल्टेज मुकाबले में है लेकिन साथ ही इस टूर्नामेंट में 4 टीमें और भी हिस्सा ले रही हैं। तो लगता है भारत-पाक मैच की सुर्खियों के बीच भारत के हांगकांग के खिलाफ होने वाले मैच पर किसी का ध्यान ही नहीं है।

भारत को एशिया कप में करना है हांगकांग की टीम से सामना

रोहित शर्मा की अगुवायी में भारतीय टीम को पाकिस्तान से होने वाले मैच से पहले यानि 18 सितंबर को हांगकांग की टीम के खिलाफ खेलना है। भारतीय टीम ने अब तक हांगकांग के खिलाफ महज एक ही मैच खेला है और वो भी एशिया कप के दौरान ही खेला है। इतना ही नहीं हांगकांग के खिलाफ खेले गए एशिया कप 2008 के मैच में भारत ने एशिया कप का एक बड़ा रिकॉर्ड तक बना डाला था।

भारत ने 2008 के एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर

भारत और हांगकांग के बीच एकमात्र वनडे मैच साल 2008 में पाकिस्तान की मेजबानी में खेले गए एशिया कप के दौरान हुआ। कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और एशिया कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

भारत ने खड़ा किया 374 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और वीरेन्द्र सहवाग ने धमाकेदार शुरुआत दिलायी। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए महज 14.3 ओवर में ही 127 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रख दी। वीरेन्द्र सहवाग केवल 44 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुछ देर में गंभीर भी 51 रन बनाकर चलते बने।

लेकिन चौथे विकेट के लिए महेन्द्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए 166 रन जोड़कर भारत को 50 ओवरों में 4 विकेट पर 374 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया। महेन्द्र सिंह धोनी ने जहां 96 गेंदो में 109 रनों की नॉटआउट पारी खेली तो वहीं सुरेश रैना ने केवल 68 गेंदों में 101 रन बनाए।

हांगकांग की पूरी टीम महज 118 रनों पर हुई ढेर

भारतीय टीम के द्वारा मिले 375 रनों के भारी लक्ष्य का पीछा करने हांगकांग की टीम उतरी। हांगकांग की टीम इस बड़े लक्ष्य के दबाव को बिल्कुल भी नहीं झेल सकी और लगातार अंतराल में विकेट खोती रही। देखते ही देखते हांगकांग की टीम की आधी टीम 67 के स्कोर पर पैवेलियन लौट गई। इसके बाद जैसे-तैसे पूरी टीम 100 के पार पहुंच सकी और 36.5 ओवर में 118 के स्कोर पर ढेर हो गई। भारत के लिए पीयूष चावला ने 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। और भारत ने मैच को 256 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post एशिया कप 2018-जिस टीम के खिलाफ भारत ने हासिल की थी सबसे बड़ी जीत, अब वहीं टीम होगी सामने appeared first on SportzWiki Hindi.