Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- शिखर धवन ने वीरेन्द्र सहवाग से किया ये बड़ा वादा, कहा जी जान लगा दूंगा

भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे एशिया कप की टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में माना जा रहा था कि भारतीय टीम को विराट कोहली की कमी खल सकती है, लेकिन जिस अंदाज में रोहित शर्मा की अगुवायी में भारतीय टीम खेल रही है उससे तो लग रहा है कि वो एशिया कप पर कब्जा करके ही दम लेंगे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का जबरदस्त प्रदर्शन

भारत को अपने पहले मैच में हांगकांग के खिलाफ जीतने में बड़ा जोर आया और इस कमजोर टीम ने पसीनें छुड़ा दिए लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में भारत ने चैंपियन वाला में प्रदर्शन कर पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया से हर किसी की उम्मीदें काफी बढ़ गई है।

वीरेन्द्र सहवाग ने एशिया कप और ब्रेक द बियर्ड में चैंपियन बनने की कही थी बात

वैसे भारतीय टीम एशिया कप में तो बड़ी अच्छा कर रही है साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ी अपनी दाढ़ी को लेकर भी खासे सुर्खियों में हैं। भारत के कई खिलाड़ियों ने अपनी दाढ़ी को दिलचस्प लुक देकर ब्रेक द बियर्ड को अपनाया है और इसी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने पाकिस्तान से हुए पहले मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों की ब्रेक द बियर्ड कॉन्टेस्ट में पाकिस्तान पर चैंपियन बनने की बात कही थी ।

सहवाग ने ट्वीट कर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि “कोई बीवी के लिए कर रहा है, कोई गर्मी की वजह से इस भारत-पाक के ब्रेक द बियर्ड मुकाबले में भी इंडिया ही चैंपियन है।”

अब गब्बर ने वीरू को किया एशिया कप और ब्रेक द बियर्ड में चैंपियन बनने का वादा

अब वीरेन्द्र सहवाग को उसी ब्रेक द बियर्ड और एशिया कप के मुकाबले में चैंपियन बनने को लेकर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने जवाब दिया है और सहवाग से वादा किया है कि वो ही इस मामले में चैंपियन बनेंगे।

शिखर धवन ने ट्वीट पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि ” सही फरमाया वीरेन्द्र सहवाग भाई। पूरी कोशिश लगा देंगे एशिया कप जीतने में, फिलहाल एशिया कप में ये मेरा सॉलिड पंजाबी तड़का है क्योंकि बाउन्ड्री तो सिर्फ गबरू ब्रेक करेगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- शिखर धवन ने वीरेन्द्र सहवाग से किया ये बड़ा वादा, कहा जी जान लगा दूंगा appeared first on SportzWiki Hindi.