संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए 14वें एशिया कप का खिताबी मुकाबला जबरदस्त रोमांच लेकर आया। शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में बेहद ही रोमांचक मुकाबले के बीच भारतीय टीम ने अंतिम गेंद पर मैच को अपने नाम कर 7वीं बार खिताब को अपने नाम किया।

बांग्लादेश ने मैच को खींचा अंतिम गेंद तक
भारत ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की पारी को महज 222 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया। इस आसान स्कोर के बाद भारतीय टीम की मजबूत और फॉर्म में चल रही बल्लेबाजी को देखते हुए आसान जीत नजर आ रही थी। लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच में जान फूंक दी।

आखिरी ओवर में भारतीय टीम को थी 6 गेंदों पर 6 रनों की जरूरत
बांग्लादेश के गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मैच में रोमांच अपने चरम पर रहा और मैच को आखिरी गेंद तक खींचा। आखिरी ओवर में भारतीय टीम को 6 गेंद की जरूरत थी और इन 6 रनों को भारत ने अंतिम गेंद तक हासिल किया। जहां भारत के 7 विकेट गिरने के बाद क्रीज पर केदार जाधव और कुलदीप यादव की जोड़ी थी तो वहीं बांग्लादेश के लिए रियाद मेहमुल्लाह के हाथ में गेंद थी…..

तो हम आपको इस बेहद ही रोचक मुकाबले के आखिरी ओवर के रोमांच को बताते हैं बॉल बाय बॉल….
पहली गेंद- मेहमुल्लाह की इस गेंद पर कुलदीप यादव ने लॉंग ऑफ पर खेलकर आसानी के साथ एक रन पूरा किया।
दूसरी गेंद- केदार जाधव के पास स्ट्राइक पर, केदार ने इस गेंद को स्क्वायर लेग पर खेल कर एक रन लिया।
तीसरी गेंद- कुलदीप यादव एक बार फिर स्ट्राइक पर, मेहमुल्लाह की इस गेंद को कुलदीप ने डिप मिडविकेट की तरफ स्वीप खेला वहां फील्डर जब तक गेंद को पहुंचाते, दो रन आसानी से पूरे किए।
चौथी गेंद- अब भारत को 3 गेंदों में 2 रनों की जरूरत, मेहमुल्लाह की इस गेंद को कुलदीप ने शॉर्ट कवर पर खेला लेकिन कोई रन नहीं ले सके।
पांचवीं गेंद- रोमांच बढ़ता गया और 2 गेंदों पर 2 रनों की जरूरत, पांचवीं गेंद पर कुलदीप शॉट की कोशिश लेकिन गेंद उनके पेड पर लगने के बाद शॉर्ट स्लिप में गई वहां जब तक विकेटकीपर गेंद उठाते एक रन तेजी के साथ पूरा किया।
छठी गेंद- केदार जाधव स्ट्राइक पर, 1 गेंद 1 रन, इस गेंद को मेहमुल्लाह ने लेग साइड में पेड पर डाली जिसे केदार फ्लिक करने से चूके लेकिन गेंद विकेट के पीछे चली गई। एक रन पूरा करने के साथ ही भारतीय खेमे में जीत का जश्न। भारत ने 7वीं बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम किया।
— Kabali of Cricket (@KabaliOf) September 28, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- सांसे रोक देने वाले खिताबी मैच का आखिरी ओवर नहीं देखा तो क्या देखा, जाने हर एक गेंद पर क्या हुआ appeared first on SportzWiki Hindi.