Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018: मशरफे मुर्तजा ने हार के बाद भारत को दी चेतावनी कहा इन खिलाड़ियों को मिलेगी भारत के खिलाफ जगह

अफगानिस्तान और बांग्लादेश आज एशिया कप में एक-दूसरे के सामने हुए. टॉस अफगानिस्तान ने जीता. बांग्लादेश ने अपनी इलेवन में तीन बदलाव किए. जाहिर है कि तमीम इकबाल बाहर हो ही गए हैं. इस मुकाबले में मुश्फिकुर रहीम और मुस्ताफिजुर नहीं खेल रहे हैं. वहीं, अफगान टीम में एक बदलाव किया गया.

अफगानिस्तान ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. उसकी शुरुआत खराब रही. एक समय उसने 28 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे. ओपनर मोहम्मद शहजाद (37) और हशमातुल्लाह शाहीदी (58) ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला. बांग्लादेश ने शहजाद के आउट होने के बाद जल्दी-जल्दी विकेट झटके.

अफगानिस्तान की टीम एक समय काफी दबाव में थी. वह 160 रन पर सात विकेट गंवा चुकी थी. उस वक्त लग रहा था कि वह 200 के आसपास भी मुश्किल से पहुंच पाएगी.

दुनिया के बेहतरीन लेग स्पिनरों में शामिल किए जाने वाले राशिद खान (51) ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बैटिंग कर अपनी टीम को 250 के स्कोर के पार पहुंचाया.

बांग्लादेश के बल्लेबाज़ हुए फेल 

बांग्लादेश की टीम अफगानी आक्रमण के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई. और पूरी टीम 42.1 ओवरों में 119 रन पर ही सिमट गई. मुजीब-उर-रहमान, गुलबदन और राशिद खान ने दो-दो विकेट चटकाए. बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा शाकिब उल हसन ने बनाए. उन्होंने 32 रन की पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका.

40वें ओवर में मैच का रुख बदल गया

मैच के बाद हर को लेकर बात करते हुए मुर्तजा ने कहा कि

“मुझे लगता है कि पहली पारी के 40वें ओवर में मैच का रुख बदल गया. हमारी बल्लेबाज़ी कुछ नही थी और हमने आखिरी के दस ओवर में कुछ ख़ास गेंदबाज़ी नही की थी. हमे कल के मैच के लिए खुद को तैयार रखना हैं.  इतनी गर्मी से खुद को फ्रेश रखना मुश्किल काम है. उम्मीद करते है कल हम बेहतर खेलेंगे. तमीम घर जा चूका है. रहीम को आज रेस्ट दिया गया था. रहमान अभी चोट से आया है, ऐसे में उसे भी रेस्ट देना जरूरी था. ये सब कल के मैच के लिए टीम में रहेंगे.”

The post एशिया कप 2018: मशरफे मुर्तजा ने हार के बाद भारत को दी चेतावनी कहा इन खिलाड़ियों को मिलेगी भारत के खिलाफ जगह appeared first on SportzWiki Hindi.