Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- सौरव गांगुली ने एशिया कप के विजेता का किया भविष्यवाणी, इस टीम को बताया प्रबल दावेदार

इंग्लैंड की सरजमीं पर मिली हार की बुरी यादों को पीछे छुड़ाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम आज से शुरू होने जा रहे एशिया कप के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय टीम की कमान भले ही रेगुलर कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा के हाथों में है टीम के पास वो हर काबिलियत के जिसके दम पर वो एशिया कप के ताज को कब्जा सकते हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम करेगी एशिया कप जीतने की कोशिश

इंग्लैंड के एक बड़े दौरे के बाद रेगुलर कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है ऐसे में एशिया कप में भारतीय टीम की अगुवायी करने वाले रोहित शर्मा पर बड़ी उम्मीदें हैं। पांच बार की एशिया कप चैंपियन भारतीय टीम इस बार के टूर्नामेंट में 6वीं बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को माना एशिया कप का फेवरेट

भारतीय टीम को एशिया कप के लिए हॉट फेवरेट माना जा सकता है। इस टूर्नामेंट में खेल रही 6 टीमों में से भारत सबसे मजबूत दावेदार के रूप में नजर आ रहा है। और इस बात को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी माना है और भारत को एशिया कप के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में ये टीम है जीतने में सक्षम

सौरव गांगुली ने इसको लेकर कहा कि “भारत इंग्लैंड में अच्छा नहीं कर सका लेकिन सीमित ओवर में वो सबसे टॉप की टीम हैं। टीम विराट के साथ बहुत मजबूत नजर आती है लेकिन रोहित का भी कप्तान के तौर पर बहुत अच्छा रिकॉर्ड है। तो मुझे उम्मीद है कि वो यहां भी अच्छा करेंगे। वो इसे(एशिया कप) जीतने में सक्षम हैं।”

भारतीय टीम के पास विराट की गैरमौजूदगी में भी मिडिल ऑर्डर है मजबूत

भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा कई शानदार खिलाड़ी हैं जो अपनी टीम को इस टूर्नामेंट में जीत दिला सकते हैं। जिसमें मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज मनीष पांडे और केदार जाधव की वापसी हुई है तो साथ ही आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले अंबाती रायडू को भी शामिल किया गया है। लेकिन मिडिल ऑर्डर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के कंधों पर होगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- सौरव गांगुली ने एशिया कप के विजेता का किया भविष्यवाणी, इस टीम को बताया प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.