भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो चला है। अब पूरे क्रिकेट जगत की नजरें संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप टूर्नामेंट के पर है। जहां भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वॉल्टेज मुकाबला का इंतजार है। एशिया कप में 19 सितंबर को विश्व क्रिकेट की दो सबसे चिर विरोधी टीमें भारत और पाकिस्तान की टीमें भिडंत को तैयार हैं।
भारत-पाक मैच में ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं मैन ऑफ द मैच
इस मैच में दोनों ही टीमों के हर खिलाड़ी अपने आपको साबित करने की कोशिश करेंगे और इस महामुकाबलें में अपनी टीम के लिए योगदान देना चाहेंगे। लेकिन आज हम आपको दोनों ही टीमों के वो खिलाड़ी बताते हैं जो इस मैच में बन सकते हैं नायक….
फखर जमान
पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज फखर जमान इन दिनों वनडे क्रिकेट में सबसे खतरनाक फॉर्म में हैं। पाकिस्तान का ये बल्लेबाज इन दिनों जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहा है उससे तो ये किसी भी टीम के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इसी तरह से फखर जमान पर भारत के खिलाफ होने वाले मैच पर भी निगाहें लगी हुई हैं। और वो चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच की तरह की मैच के हीरों साबित हो सकते हैं।

रोहित शर्मा
एशिया कप में विराट कोहली की गैर मौजूदगी में टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है। रोहित शर्मा को भले ही कप्तान तो बनाया गया है लेकिन हर कोई इनकी बल्लेबाजी देखना चाहता है।
रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट का सबसे अच्छा सलामी बल्लेबाज माना जा सकता है। रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी पारी खेल टीम के लिए जीत का नायक बन सकते हैं।

शिखर धवन
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक आक्रमक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। शिखर धवन वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को बड़ी तेज शुरूआत दिलाते हैं।
शिखर धवन ने अब तक भारत के कई मैचों में कामयाबी दिलायी है। और पाकिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण में इन्हें बहुच ही रास आता है। ऐसे में एशिया कप में धवन का बल्ला बोल सकता है और वो मैच विजेता बन सकते हैं।

मोहम्मद आमिर
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से बहुत ही जबरदस्त रहा है। मोहम्मद आमिर के प्रभावशाली प्रदर्शन ने हर किसी का ध्यान उनकी ओर खींचा है।
भारत के खिलाफ मोहम्मद आमिर का अब तक का शानदार प्रदर्शन रहा है। ऐसे में भारत के खिलाफ होने वाले एशिया कप में एक बार फिर से वो अच्छा प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच हासिल कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह
भारतीय क्रिकेट टीम की मौजूदा टीम के सबसे अहम तेज गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह को माना जाता है। विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह जब से भारत के लिए खेल रहे हैं तब से अपना कमाल कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में बुमराह अपनी कातिलाना गेंदबाजी से नायक के रूप में सामने आ सकते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- भारत -पाकिस्तान के बीच महामुकाबले में ये पांच खिलाड़ी हैं बन सकते हैं मैन ऑफ द मैच appeared first on SportzWiki Hindi.