भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होने वाले महा मुकाबले पर हर किसी की नजरें लगी हुई हैं। यूएई की मेजबानी में खेले जाने वाले एशिया कप में 19 सितंबर को होने वाले इस हाई वॉल्टेज मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है लेकिन दर्शकों के साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी भी उतने की बेताब हैं।

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज फखर जमान भी तैयार हैं भारत से मैच को लेकर
पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज फखर जमान भी भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। साल 2017 में इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शानदार शतक जड़कर भारत से जीत छिनने वाले फखऱ जमान पर एक बार फिर से पाकिस्तान को बड़ी उम्मीदें हैं।
फखर जमान भारत के खिलाफ चैपियंस ट्रॉफी में खेले मैच के बाद एक बार फिर से खेलने को तैयार हैं। और उन्होंने अपने आप में और टीम में विश्वास जताया है कि इस कड़े मुकाबले में आने वाले दबाव को वो झेलने का माद्दा रखते हैं।

भारत के खिलाफ मैच में अलग तरह का होता है दबाव
फखर जमान ने भारत के साथ होने वाले मैच के दबाव को लेकर कहा कि “हर इंटरनेशनल मैच का अपना दबाव होता है ,लेकिन भारत के खिलाफ मैच एक गेंद का मैच जैसा है। मुझे विश्वास है कि टीम जो टीम नर्वसनेस को बेहतर तरीके से संभालेगी वो टीम टूर्नामेंट में जीत हासिल करेगी।”

यूएई में हमें मिलेगा घरेलु मैदान जैसा फायदा
संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान की टीम हमेशा खेलती रहती है। तो वहां खेलने को लेकर फखर जमान ने कहा कि “विपक्षी टीम पर हमारा कुछ ज्यादा फायदा होगा क्योंकि यूएई हमारे लिए एक घरेलू मैदान जैसा है। हमारे पास यहां पर क्रिकेट खेलने का पर्याप्त अनुभव है।”

मैं यहां भी अच्छा प्रदर्शन करने की करूंगा कोशिश
जिम्बाब्वे में अपने बेहतरीन प्रदर्शन को यहां बरकरार रखने को लेकर फखर ने कहा कि “मैं अपने अच्छे फॉर्म के साथ प्रदर्शन यहां भी जारी रखूंगा और हम मैच में रन बनाने की कोशिश करूंगा। जिम्बाब्वे सीरीक की तरह ही मैं और इमाम टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश करेंगे और मिडिल ऑर्डर से वर्कलोड को कम करेंगे।”

विराट को नहीं होने के बाद भी भारत है मजबूत
विराट कोहली एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं। जिनके नहीं खेलना का फायदा पाकिस्तान को मिल सकता है। इस बारे में पूछने पर जमान ने कहा कि “कोहली एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं लेकिन उनके बिना भी भारतीय टीम हमारे लिए मुश्किल चुनौती देने के लिए पूरी तरह सक्षम है। उम्मीद है कि दोनों ही टीमों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।”

हफिज को टीम में नहीं लेने पर कोई कमेंट नहीं
हफिज को बाहर करने के बारे में पूछा तो फखर ने इस बारे में बोलने से पूरी तरह इनकार कर दिया। फखर ने कहा कि” ये चयनकर्ताओं का फैसला है और जब तक मैंने खेल से रिटायरमेंट नहीं लिया है तब तक मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप 2018- हर एक गेंद पर बदल जाता हैं भारत-पाकिस्तान मैच: फखर जमान appeared first on SportzWiki Hindi.