संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में जारी एशिया कप 2018 का अपना पहला मैच भारतीय टीम मंगलवार को हांगकांग के साथ खेलेगी. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच में इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की नज़रें टिकी होंगी.
5. अंशुमान रथ

अंशुमान रथ हांगकांग टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में अंशुमान ने 19 रन बनाए. इस मैच में वह भले ही वह रन न बना सके हों.
हालाँकि अंशुमान एक अच्छे बल्लेबाज हैं. 20 वर्षीय अंशुमान एशिया कप के क्वालीफायर में शतक और अर्द्धशतक जड़ चुके हैं. उन्होंने 17 वनडे मैचों में 50.27 की शानदार औसत से रन बनाए हैं.
4. अहसान खान

अहसान खान पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हांगकांग की ओर से एक मात्र सफल गेंदबाज रहे. अहसान ने अपनी आठ ओवर की गेंदबाजी में 34 रन देकर 2 विकेट लिए.
अहसान ने फखर ज़मान और बाबर आज़म जैसे इन फॉर्म बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. अब देखना काफी रोचक होगा कि वह भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ी कर पाते हैं या नहीं.
3. मनीष पांडे

मनीष पांडे पिछले कुछ समय में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नज़र आए हैं. अगर वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं तो उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. मनीष तकनीक रूप से काफी सक्षम बल्लेबाज हैं. वह मध्यक्रम में मजबूती प्रदान कर सकते हैं.
2. केएल राहुल

विराट कोहली की अनुपस्थिति में केएल राहुल नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है. मगर कोहली की जगह भर पाना आसान नहीं. ऐसे में राहुल के सामने इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ी चुनौती होगी.
1. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के उपर इस एशिया कप में कप्तानी की जिम्मेदारी है. कोहली की गैरमौजूदगी में उनका बल्लेबाजी में चलना भी बेहद ज़रूरी है. हांगकांग के खिलाफ मैच के दौरान रोहित की कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों पर सभी की नज़रें रहेंगी.
The post एशिया कप 2018 : भारतीय टीम और हांगकांग के बीच मैच में ये पांच खिलाड़ी रहे आकर्षण कर केंद्र appeared first on SportzWiki Hindi.