एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. इस बार एशिया कप में नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है.उम्मीद की जा रही थी कि विराट कोहली के अलावा हार्दिक पंड्या को टीम भी एशिया कप में आराम दिया जा सकता है, लेकिन उन्हें इस बार आराम नही दिया गया है. तो आइये जानते है कि किस वजह से हार्दिक पंड्या को आराम नही दिया गया है.
इस वजह से नही दिया गया हैं आराम

हार्दिक पंड्या को निदहास ट्राफी में आराम दिया गया था. इस दौरान टीम में उनकी जगह विजय शंकर को मौका दिया गया था. हालांकि इस सीरीज में विजय कुछ ख़ास नही कर पाए थे. ऐसे में साफ़ है एशिया कप में भारत को ऐसे आलराउंडर की जरूरत है,जो टीम में बराबर योगदान दे सके.
इसके अलावा चयनकर्ता इस बात को अच्छे से समझ रहे है कि अगर हार्दिक पंड्या को वर्ल्ड कप में अच्छा करना है तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा अनुभव होने की जरूरत है. ऐसे में चयनकर्ताओं ने हार्दिक पंड्या को टीम में शामिल करने का फैसला किया है. उम्मीद की जा रही है कि हार्दिक पंड्या एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
चयनकर्ता साफ़ कर चुके है मंशा

विराट कोहली को आराम दिए जाने के बारे में चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा बहुत ज्यादा क्रिकेट के बोझ को देखते हुए विराट को आराम दिया गया है. वह पिछले काफी समय से लगातार खेल रहे हैं.
हमें अपने ऐसे प्रमुख खिलाड़ियों की देखभाल की जरूरत है, जो टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेंटों में खेल रहे हैं. हमने विराट कोहली को आराम देकर एक शुरुआत की है. और आगे भी हम प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देंगे. एशिया कप के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है.
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडु, मनीष पांडे, केदार जाधव, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद
The post एशिया कप 2018: हार्दिक पंड्या को आराम न दिए जाने का खुला राज, इस वजह से नही दिया गया हैं आराम appeared first on SportzWiki Hindi.