Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- ग्रुप मैच हुए खत्म, देखें पॉइंट टेबल में किस टीम का हैं दबदबा

संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे 14वें एशिया कप संस्करण में गुरुवार को ग्रुप दौर खत्म हो गया है। 2 ग्रुपों में 6 टीमों की ग्रुप दौर की जंग के बाद सुपर -4 के लिए टीमें तैयार हौ चुकी है। गुरुवार को अबु धाबी में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच ग्रुप बी का आखिरी मैच खेला गया जिसमें अफगानिस्तान ने एक और जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 136 रन से हरा दिया और ग्रुप बी को टॉप किया।

भारत और अफगानिस्तान ने किया ग्रुप टॉप

सुपर-4 की जंग आज से शुरू होने जा रही है लेकिन अब हम आपको 15 सितंबर से शुरू हुए इस एशिया कप के ग्रुप दौर की कहानी को बता देते हैं। जिसमें ग्रुप ए की बात करे तो भारतीय टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर अपने ग्रुप को टॉप किया तो वहीं दूसरी तरफ सभी संभावनाओं को पीछे छोड़ते हुए अफगानिस्तान जैसी नई नवेली टीम ने ग्रुप बी को टॉप किया जो एक तरह से सनसनीखेज कहा जा सकता है।

ग्रुप ए में भारत ने दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर जगह बनायी

भारत, पाकिस्तान और हांगकांग की टीमें ग्रुप ए में थी जहां पर भारत ने हांगकांग और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को हराते हुए अपने दो मैचों में 4 अंक बटोर कर ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा तो वहीं पाकिस्तान ने हांगकांग को हराया और 2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। तो हांगकांग की टीम को दोनों ही मैचों में हारकर बिना अंक तालिका का खाता खोले बाहर होना पड़ा।

अंक तालिका

ग्रुप -ए 

टीम मैच जीत हार अंक
भारत 2 2 0 4
पाकिस्तान 2 1 1 2
हांगकांग 2 0 2 0

अफगानिस्तान ने चौंकाते हुए अपने दोनों ग्रुप जीते

ग्रुप बी को एशिया कप का ग्रुप ऑफ डेथ माना जा रहा था और वहीं हुआ। इस ग्रुप में जहां पांच बार की एशिया कप विजेता टीम श्रीलंका अपने दोनों मैच हारकर बाहर हो गई तो वहीं अफगानिस्तान की टीम ने सनसनीखेज रूप से श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों को ही हराकर 4 अंक हासिल किए और ग्रुप टॉप किया। तो बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराकर 2 मैचों में 2 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।

ग्रुप- बी

टीम मैच जीत हार अंक
अफगानिस्तान 2 2 0 4
बांग्लादेश 2 1 1 2
श्रीलंका 2 0 2 0

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- ग्रुप मैच हुए खत्म, देखें पॉइंट टेबल में किस टीम का हैं दबदबा appeared first on SportzWiki Hindi.