Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप 2018- हांगकांग के खिलाफ जीत के बाद भी इन दो खिलाड़ियों को रोहित नहीं देंगे पाक के खिलाफ मौका

एशिया कप में बुधवार यानि आज एक जबरदस्त हाई वॉल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। यूएई की मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप के ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच पर ना केवल दोनों ही देशों से बल्कि पूरे क्रिकेट जगत की नजरें लगी हुई हैं।

भारतीय टीम को मुश्किल से मिली हांगकांग के खिलाफ जीत

भारतीय टीम ने मंगलवार हांगकांग की टीम को 26 रन से हराते हुए अपनी पहले मैच में जीत दर्ज की लेकिन वनडे क्रिकेट रैंकिंग की नंबर-2 टीम भारत के प्रदर्शन पर भारतीय खेमा खुश नहीं है। एक एसोसिएट टीमों में शामिल हांगकांग के खिलाफ भारत जैसी मजबूत टीम को जीत हासिल करने में पसीना आ गया। जिसके बाद ये स्थिति देखते हुए भारतीय टीम की पाकिस्तान के खिलाफ राह आसान नहीं मानी जा सकती है।

पाकिस्तान के खिलाफ इन खिलाड़ियों का बाहर होना तय

दुबई में मंगलवार को खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने हांगकांग को हरा तो दिया लेकिन इस दौरान कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बड़ा ही खराब रहा ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले को देखते हुए टीम मैनेजमेंट इस मैच में कुछ बदलाव कर सकता है। तो आईए डालते हैं नजर किन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज….

शार्दुल ठाकुर

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ खेलने का मौका मिला। शार्दुल इस मैच से अपने आपको साबित कर सकते थे लेकिन एक कमजोर हांगकांग के खिलाफ शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा।

शार्दुल ने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी में 41 रन लुटाए जिसके बाद उनका पाकिस्तान के खिलाफ बाहर होना तय है और भारत के सबसे अहम गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इनकी जगह लेंगे। जिन्हें हांगकांग के खिलाफ आराम दिया गया था।

दिनेश कार्तिक

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को एशिया कप में बल्लेबाज के तौर पर शामिल किया गया है। दिनेश कार्तिक को हांगकांग के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिला जहां वो फॉर्म में वापसी कर सकते थे लेकिन कार्तिक इस मैच में 33 रन जरूर बनाने में कामयाब रहे लेकिन वो लय में नहीं दिखे। इसे देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक को बाहर कर केएल राहुल को फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप 2018- हांगकांग के खिलाफ जीत के बाद भी इन दो खिलाड़ियों को रोहित नहीं देंगे पाक के खिलाफ मौका appeared first on SportzWiki Hindi.